महिलाएं कौशल प्राप्त कर सशक्त बनें- श्रीमती भदेल

a bhadel 5अजमेर, 17 फरवरी। महिला एवं बाल विकास मंत्राी श्रीमती अनिता भदेल ने बुधवार को प्रधानमंत्राी कौशल विकास योजना के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण के विशेष प्रशिक्षण – बैच का शुभारम्भ हरिभाउ उपाध्याय नगर स्थित आईएसीटी परिसर में किया। उन्होंने महिलाओं को कौशल प्राप्त कर सशक्त बनने का आह्वान किया।
श्रीमती भदेल ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षा जीवन मूल्य सीखाती है और हुनर व्यवसायिक जीवन जीने का सलीका बताते है। व्यावसायिक शिक्षा अकादमीक शिक्षा के बराबर मानी जाती है। इस प्रशिक्षण में भाग लेने वाली महिलाओं को पूरी तन्मयता के साथ कौशल सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में कौशल विकास परिवार के विकास की नई राहे प्रशस्त करेगा। केन्द्र सरकार का कौशल विकास विभाग एक नवाचार है, जो स्नात्तक के बाद रोजगार की तलाश को पूर्ण करने में सहयोग प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्राी कौशल विकास योजना के द्वारा प्रशिक्षित युवा रोजगार की असीम सम्भावनाओं वाली इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रहे है। उन्होंने कहा कि महिला केवल अपने लिए नहीं कमाती है परिवार को सशक्त करके आर्थिक स्वावलम्बन का आधार बनती है।
महिला एवं बाल विकास मंत्राी ने भारत को आउट सोर्सिंग कार्य का हब बताते हुए कहा कि युवाओं के लिए इसमें पर्याप्त अवसर है। इसी प्रकार रिटेल सेक्टर मे भी कुशल युवाओं के लिए सुपर मार्किट और मेगा स्टोर्स रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा रहे है। उद्यम की आवश्यकता के अनुरूप तैयार कोर्स युवाओं को योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहा है।
आईएसीटी के निदेशक श्री राजीव कुमार ने कहा कि पारिवारिक रिश्तों में महिलाओं को भारतीय संस्कृति में पूर्ण सम्मान और समानता का दर्जा प्राप्त है। प्रशिक्षण में युवाओं को कम्यूनीकेशन स्कील और अंग्रेजी वार्तालाप भी सीखाया जाता है।
इस अवसर पर रिटेलर्स एसोसिएसन स्कील काउंसील आॅफ इंडिया के आर.सुब्रमण्यम और अनूपूर्वत और कमल प्रकाश भी उपस्थित थे।

1 thought on “महिलाएं कौशल प्राप्त कर सशक्त बनें- श्रीमती भदेल”

  1. Women empowerment Ajmer special batch on PMKVY is just a beginning for girls women having talent and due to financial burden they are unable to countinue their study. Dedicated to deserving candidate only.

Comments are closed.

error: Content is protected !!