प्रभारी मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी का यात्रा कार्यक्रम

v devnani 1अजमेर, 11 मार्च। प्रभारी मंत्राी, शिक्षा एवं भाषा विभाग मंत्राी प्रो. वासुदेव देवनानी शनिवार 12 मार्च को प्रातः 9 बजे वार्ड संख्या 55 में स्थित राजीव काॅलोनी में सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे। इसके पश्चात 10 बजे सम्राट पृथ्वीराज चैहान राजकीय महाविद्यालय में देवनारायण योजना अन्तर्गत छात्राओं को स्कूटी वितरित करेंगे। वे 11 बजे राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्रतिभाशाली छात्राओं को स्कूटी वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 12.15 बजे महर्षि दयानन्द सरस्वती विश्वद्यिालय की सिंधु शोध पीठ द्वारा मातृ भाषा का महत्व विषय पर आयोजित संगोष्ठी के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे। प्रो. देवनानी सांय 4 बजे कलेक्टर सभागार में उर्स मेले की व्यवस्थाओं से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे सायं 6.30 बजे सिंधु संगीत समिति की बैठक में भाग लेंगे। प्रो. देवनानी रविवार 13 मार्च को प्रातः 8 बजे भगत सिंह पार्क का शिलान्यास तथा 9 बजे मोती विहार काॅलोनी के सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे।

error: Content is protected !!