अजमेर, 12 अप्रेल। राज्य सरकार से प्राप्त निर्देशों के अनुसार आगामी 15 अगस्त को राज्य स्तरीय स्वाधीनता दिवस समारोह अजमेर में आयोजित किया जाएगा। जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने इससे संबंधित विभिन्न कमेटियों का गठन किया है।
जिला कलक्टर डाॅ. आरूषी मलिक ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के लिए अतिरिक्त कलक्टर प्रथम श्री किशोर कुमार के साथ जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक प्रथम, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारम्भिक शिक्षा, जिला खेल अधिकारी, उप निदेशक पर्यटन विभाग एवं उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की कमेटी का गठन किया गया है।
इसी तरह एट होम कार्यक्रम के लिए आयुक्त नगर निगम, जिला रसद अधिकारी, सचिव अजमेर विकास प्राधिकरण, अधीक्षक पुरातत्व विभाग एवं उप निदेशक सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की कमेटी का गठन किया गया है।