डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 ली जयंती मनाई

IMG_20160414_120616फलसूंड (जी. जोधा) 14अप्रेैल को फलसूंड व मानासर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 125 वी जंयती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई |
फलसूंड में ग्राम पंचायत कार्यालय में सरपंच श्रीमती पुष्पा कवंर ने डॉ.भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनकी 125वी जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित किये| उपप्रधान पंचायत समिति सांकडा श्री इन्द्रसिंह जोधा ने डॉ.अम्बेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला व भारतीय संविधान में योगदान के बारे में बताया तथा ग्राम सेवक श्री पदमराज जोशी ने सरकार द्वारा जयंती को विशेष बनाने के लिए 14अप्रैल से 24 अप्रैल तक ग्राम पंचायत स्तर पर होने वाले अलग अलग कार्यो के बारे में बताया | इस मौके पर गांव के कई गणमान्य लोग उपस्थित हुए|इसी प्रकार मानासर में भी डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई वहा भी कई ग्रामीण उपस्थित हुए|

error: Content is protected !!