भारत विकास परिषद् देश की प्रमुख स्वयंसेवी संस्थ है। जिसका उद्देश्य सेवा व संस्कार के कार्यों के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करना है। संपूर्ण देश में परिषद् की 1300 शाखाएँ हैं। वर्तमान मंे राजस्थान में 125 शाखाएँ व अजमेर शहर में 3 शाखाएँ सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
कार्य को विस्तार देने के उद्देश्य से परिषद् की एन नई शाखा आदर्श का शुभारम्भ किया जा रहा हैं।
रविवार दिनांक 15 मई 2016 को सायं 7 बजे भारत विकास परिषद् की आदर्श शाखा का स्थापना एवं दायित्व ग्रहण समारोह महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिता भदेल के मुख्य आतिथ्य मंे मुकंद गार्डन, आदर्श नगर पर आयोजित किया जायेगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रान्तीय अध्यक्ष श्री दिनेश कुमार कोगटा करेंगें एवं विशिष्ट अतिथि श्री त्रिलोक चन्द जी इन्दौरा होंगे।
शाखा का प्रारम्भ पक्षी परिन्डा वितरण कार्यक्रम के साथ होगा।
वेंकटेश शर्मा
मीडिया प्रभारी