बाल संस्कार षिविर हेतु प्रकाषित पुस्तक प्रेरणा देगी-तीर्थाणी

महापुरूषों का जीवन परिचय पाठ्यपुस्तकों में जोडने पर राज्य सरकारका आभार-बच्चाणी
bss (1)अजमेर-भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान की ओर से बाल संस्कार षिविर में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के लिये तैयार की गई पुस्तक, रंगीन सर्टीफिकेट व बैनर का निर्मलधाम के स्वामी आत्मदास उदासीन के कर कमलों द्वारा स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में चल रहे बाल संस्कार षिविर में विमोचन किया गया।
सभा के प्रदेष महामंत्री महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने बताया कि किताब में प्रार्थना, खेलकूद की जानकारी, सिन्धी गीत, लोक गीत-नृत्य, नाटक, कविता, भजन व देष भक्ति के प्रेरणा प्रसंग जोडे गये है। सभा की ओर से राज्य में 150 सिन्धी बाल संस्कार षिविरों का लक्ष्य रखा गया है जहां ईकाइयों के सहयोग से किताबें पहुंचाई जायेगी।
विद्यालय प्राचार्या मनजीत कौर, हरिसुन्दर बा. विद्यालय प्राचार्या दीदी महेष्वरी गोस्वामी, सिन्धी षिक्षा समिति अध्यक्ष भगवान कलवाणी, सिन्धु समिति अध्यक्ष जयकिषन लख्याणी ने कहा कि ऐसे षिविरों से बच्चों को सिन्धु सभ्यता, भाषा के साथ सनातन संस्कारों का ज्ञान होगा। संगठन मंत्री मोहन कोटवाणी व प्रभारी रमेष गागनाणी ने षिविर में योग, प्रार्थना, खेलकूद से षारीरिक स्वस्थ रहने हेतु जरूरी बताया।
कार्यक्रम का षुभारम्भ ईष्टदेव झूलेलाल, भारत माता, मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। महानगर अध्यक्ष मोहन तुलस्यिाणी ने स्वागत भाषण व संभाग प्रभारी नरेन्द्र बसराणी ने आभार प्रकट किया। घनष्याम भग्त द्वारा सिन्धी संगीत की षिक्षा के साथ गीत प्रस्तुत किये। मंच का संचालन श्रीमति रूकमणी वतवाणी ने किया।
महापुरूषों का जीवन परिचय को पाठ्यपुस्तकों में जोडने पर राज्य सरकार का आभार- बच्चाणी
सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नवलराय बच्चाणी ने आम प्रस्ताव पारित करवाकर राज्य सरकार का आभार प्रकट किया कि ईष्टदेव झूलेलाल, जगतगुरू श्रीचन्द्र भगवान, स्वामी टेउराम, सिन्धुपति महाराजा द्ाहरसेन व षहीद हेमू कालाणी के जीवन परिचय सम्मिलित करने से विद्यार्थियों को सनातन धर्म के साथ राष्ट्र भक्ति की प्रेरणा मिलेगी।
महानगर में अलग-अलग कॉलोनियों मेें बाल संस्कार षिविरों का आयोजन होगा-
महानगर मंत्री महेष टेकचंदाणी ने बताया कि कार्यकर्ताओं द्वारा स्वामी सर्वानन्द विद्यालय में षिविर का अवलोकन करने के पष्चात् अलग अलग ईकाईयों द्वारा आयोजित होने वाले षिविरों की जानकारी दी गई। 21 मई से झूलेलाल मन्दिर, चौरिसयावास रोड में, 22 मई से सामुदायिक भवन, धोला भाटा कॉलोनी में, 25 मई से झूलेलाल मन्दिर, नाका मदार में व 1 जून से मेडीटेटिव स्कूल, भोलेष्वर कॉलोनी अजयनगर में बाल संस्कार षिविरों का आयोजन किया जायेगा।

(महेष टेकचंदाणी)
महानगर मंत्री,
मो.09413691477

error: Content is protected !!