फ़िरोज़ खान बारां, ( राजस्थान ) 17 जून । सीसवाली । भारत विकास परिषद शाखा सीसवाली की बालाजी के पार्क में एक बैठक आयोजित की गई । जिसमे सर्वसमति से नई कार्यकारणी का पुनर्घटन किया गया । अध्यक्ष पद पर बनवारी सोनी, उपाध्यक्ष लेखराज नागर, व् दिनेश पराशर, कोषाध्यक्ष सुरेश खंडेलवाल, सचिव हेमराज यादव, सह सचिव बृजेश सोनी को बनाया है । बैठक में संरक्षक प्रभुलाल नागर व् ओमप्रकाश मेड़तवाल,सत्यनारायण, बंशीधर गर्ग, चंद्रशेखर शर्मा को बनाया है । साथ ही स्वामी प्रकल्प के रूप में पक्षी चुगा तथा अन्तर्राष्टीय योग दिवस के उपलक्ष में तीन दिवसीय योग शिविर 21 से 23 जून तक सुबह 5 से 6.30 बजे तक बालाजी पार्क में पंतजलि योग पीठ के योग शिक्षक घनश्याम शर्मा द्वारा करवाया जाएगा । 15 जुलाई से शाखा सीसवाली द्वारा वृक्षारोपण किया जावेगा ।