अजमेर, 9 सितम्बर। राजस्थान खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूदयाल बडगूजर शनिवार 10 सितम्बर को केकड़ी में आयोजित विराट तेजा व पशु मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे व सोमवार 12 सितम्बर को नगर पालिका मण्डल केकड़ी द्वारा मेले में आयोजित मुख्य उत्सव तेजा दरबार एवं पगड़ी बंधन पारितोषिक समारोह में दोपहर एक बजे मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे।
कानून एवं शान्ति व्यवस्था के लिए वीडियो कान्फ्रेसिंग शनिवार 10 सितम्बर को
अजमेर, 9 सितम्बर। जिला कलक्टर श्री गौरव गोयल की अध्यक्षता में रामदेव जयन्ती, तेजा दशमी, जल झूलनी ग्यारस रेवाड़ी, ईदुहलजुहा एवं अनंत चतुर्दशी पर्व पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार 10 सितम्बर को प्रातः 11 बजे वीडियो कान्फ्रेसिंग आयोजित की जाएगी।