गोपालसिंह रावतपुरा
अजमेरनामा फलसूंड-रविवार को मोहनपुरी मठ में सेवा दिवस के मौके पर सफाई की जायेगी |स्वामी जी की ढाणी में स्थित मोहनपुरी जी के मठ तथा गोशाला की सफाई रविवार प्रात: 8.30 बजे से 11.30 बजे तक की जायेगी|राष्टीय स्वय सेवक संघ भणियाणा खंड के सेवा प्रमुख पारस मल कुमावत ने बताया की 25 सितम्बर को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए भणियाणा खंड के कार्यकर्ताओ द्वारा भणियाणा,साकड़िया, भीखोड़ाई,झाबरा व् स्वामीजी की ढाणी सहित कई स्थानों पर सेवा कार्य किया जायेगा वही इस मौके पर भाजपा के कार्यकर्ता व् राष्टीय स्वय सेवक संघ के पदाधिकारी इस अभियान में शरीक होंगे | भाजपा जिला अध्यक्ष जुगलकिशोर जी व्यास ,भाजपा जिला कार्यकरणी के विशेष सदस्य ठा गंगासिंह जोधा, जयनारायण व्यास विश्वविधालय के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह राठौड़ गड़ी , भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष हजारी कुमावत , भाजयूमो सांकड़ा के मण्डल अध्यक्ष भूरदान कजोई, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बालजी चांडक, दानसिंह जोधा, लूणकरण राठी, नंदू राठी , भंवरलाल कुमावत, सत्यनारायण गौतम, पूनम राज पुरोहित,पेपसिह राठौड़ कजोइ, पेपसिह राठौड़ स्वामीजी की ढाणी, सुरेन्द्रसिंह जोधा फलसूण्ड सहित कई कार्यकर्ता भाग लेंगे | फलसूंड खंड के कार्यकर्ताओ द्वारा मोनपुरी मठ व् गोशाला की सफाई की जायेगी|इसके बाद मोहनपुरी मठ में सभी कार्यकर्ताओ के लिए प्रसादी की व्यवस्था की जायेगी/
