शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो- देवनानी ने ली जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में बैठक
गेल के माध्यम से कराए जाने हैं 1.85 करोड़ रुपए के विकास कार्य

शिक्षा राज्यमंत्राी प्रो- वासुदेव देवनानी ने मंगलवार को जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय में गेल, सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं अस्पताल प्रशासन के साथ बैठक ली। उन्होंने चिकित्सालय में गेल के माध्यम से 1.85 करोड़ रुपए की लागत से कराए जाने वाले कामों के बारे में जानकारी ली। चिकित्सालय में मरीजों के बैठने के लिए शेड, पार्किंग एवं अन्य विकास कार्य गेल के माध्यम से कराए जाएंगे।
प्रो- देवनानी ने निर्देश दिए कि प्रथम चरण के सभी कार्य 31 दिसम्बर तक पूरे करवा लिए जाएं। सभी कार्य 31 मार्च तक पूरे करवाए जाएं। उन्होंने अस्पताल प्रशासन के साथ मौका भी देखा। शिक्षा राज्यमंत्राी ने अस्पताल में होने वाले अन्य कार्यों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रस्ताव तैयार करवाए जाएं ताकि चिकित्सा मंत्राी एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख शासन सचिव के साथ मुलाकात कर इन पर सहमति ली जा सके। बैठक में जवाहर लाल नेहरू मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ के.सी. अग्रवाल, अस्पताल अधीक्षक डाॅ पी.सी वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम
चैन्नई की लक्ष्मी तथा फैजाबाद की कृतिका देंगी प्रस्तुति
मूक बघिर व दृष्टिहीन छात्रा करेंगे नाटक का मंचन
अजमेर 27 सितम्बर। अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर हार्टफुलनेस संस्थान तथा हरि भाउ उपाध्याय नगर (विस्तार) विकास समिति के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को दाहरसेन स्मारक में आयोजित होने वाले दिव्य संगीत, योग व ध्यान के कार्यक्रम में मूक बघिर व दृष्टिहीन दिव्यांग छात्रा नाटक का मंचन करेंगे। कार्यक्रम में चैन्नई के लालाजी मैमोरियल औमेगा इन्टरनेशल की लक्ष्मी तथा फैजाबाद की आईआईटीएन कृतिका गुप्ता की प्रस्तुति आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजमेर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री शिव शंकर हेड़ा होंगे। नगर निगम के उप महापौर श्री संपत सांखला कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में अजमेर की प्रतिमा माथुर, अनिता अर्चल, अंशिका, हंशिका, ईशिता तथा अपना घर के विद्यार्थी भी अपनी प्रस्तुतियां देंगी।
हार्टफुलनेस संस्थान के समन्वयक अंकुर तिलक ने बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय विश्व शान्ति दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में मंगलवार को सामुहिक ध्यान एवं रिलेक्ससेशन का कार्यक्रम रखा गया। इसमें उपस्थित नागरिकों ने विश्व शान्ति के लिए सामुहिक ध्यान किया। आंतरिक शान्ति के लिए हार्टफुलनेस पद्धति के माध्यम से रिलेक्सशेशन का अभ्यास किया।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दूसरे दिन बुधवार को सर्वधर्म संभाव का संदेश देते हुए समस्त धर्मो के केन्द्र आध्यात्म के विषय में चर्चा की जाएगी। विश्व शान्ति के लिए हार्टफुलनेस द्वारा प्रार्थना आयोजित की जाकर मेडिटेशन का अभ्यास करवाया जाएगा। कार्यक्रम के समापन सत्रा के दौरान गुरूवार को आंतरिक शुद्धिकरण तथा ब्रह्मण्ड में नकारात्मक विचारों को हटाकर सकारात्मकता को बढ़ावा देने की तकनीक का अभ्यास करवाया जाएगा।
कोटपा की बैठक बुधवार को
अजमेर 27 सितम्बर। जिले में सिगरेट एवं अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम (कोटपा) के संबंध में व्यापारियों की बैठक बुधवार 28 सितम्बर को प्रातः 10 बजे से राजीव गांधी सभागार माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में आयोजित होगी। इसमें कोटपा एक्ट की धारा 5 के अन्तर्गत की जाने वाली कार्यवाही के बारे में चर्चा की जाएगी। यह जानकारी राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्राण कार्यक्रम की जिला सलाहकार डाॅ. पुनिता जैफ ने दी।
पीपीपी माॅडल पर होगा सिटी बसों का संचालन
अजमेर 27 सितम्बर। अजमेर पुष्कर सिटी बस लिमिटेड के अन्तर्गत शहर तथा उप नगरीय क्षेत्रों में परिवहन सुविधा जयपुर शहर में चलाए जा रहे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप माॅडल के अनुसार उपलब्ध करवायी जाएगी।
नगर निगम के महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत तथा जिला कलक्टर गौरव गोयल ने अजमेर पुष्कर सिटी बस लिमिटेड की बैठक में शहरवासियों को सुव्यवस्थित एवं सुविधापूर्ण परिवहन व्यवस्था उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न शहरों में संचालित पैटर्न में से जयपुर शहर के पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशीप माॅडल को अजमेर के लिए उपयुक्त पाए जाने पर इसके अनुसार बसे संचालित करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने कहा कि इस माॅडल का विस्तृत अध्ययन करके निजी फर्मों की भागीदारी तय की जाएगी। निजी फर्म द्वारा अपनी बसें नौसर बस स्टैण्ड पर खड़ी की जाएगी। यात्रियों को आवागमन के लिए बेहतरीन सुविधाएं कम कीमत में उपलब्ध करवायी जा सकेगी। वर्तमान में राजस्थान रोडवेज के द्वारा संचालित लो फ्लोर बसों में से 24 फीटनेस प्रमाण पत्रा प्राप्त बसों को इसमें शामिल किया जाएगा। साथ ही स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अन्तर्गत आवश्यकता अनुसार 50 छोटी एवं बड़ी नई बसों का क्रय करके परिवहन के लिए उपलब्ध करवायी जाएगी।
उन्होंने वर्तमान में राजस्थान रोडवेज द्वारा संचालित लो फ्लोर बसों मंे से राजस्व का लिकेज रोकने के लिए चार सीनीयर बुकिंग क्लर्क को टिकटों की जांच का अधिकार प्रदान करने के निर्देश दिए। इनके द्वारा लो फ्लोर सिटी बसों में बिना टिकट पाए जाने पर यात्रियों से जुर्माना वसूला जाएगा। लो फ्लोर बसों में यात्रा करने पर टिकट लेना यात्रियों की जिम्मेदारी है। निर्धारित बस स्टैण्ड पर उतरने वाले यात्रियों के टिकट की जांच उड़न दस्ते द्वारा की जाएगी। बेटिकट पाए जाने की स्थिति में मौके पर ही किराया राशि के अलावा 50 रूपए का जुर्माना वसूला जाएगा। मौके पर जुर्माना नहीं देने वालों के विरूद्ध प्रकरण बनाकर कार्यवाही की जाएगी। इसके साथ ही परिवहन विभाग के उड़नदस्तों को भी लो फ्लोर बसों में टिकटों की जांच करने का अधिकार प्रदान किया गया।
बैठक में रोडवेज स्टेशन के अन्दर आवंटित दुकानों के बाहर टिनशैड लगाने तथा सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध सख्ती से निपटने के निर्देश दिए। नोटिस जारी करने के उपरान्त भी दुकानदार द्वारा व्यवहार में बदलाव नहीं किए जाने पर नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते द्वारा सामान जब्त किया जाएगा तथा दुकानों के आवंटन को निरस्त करने की कार्यवाही अमल मे ंलायी जाएगी। इसी प्रकार की कार्यवाही स्टेशन के प्रवेश द्वार पर प्याउ के पास स्थित दुकान पर भी करने के निर्देश प्रदान किए। रोडवेज परिसर के अन्दर धू्रमपान करने वालों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण बनाकर जुर्माना वसूलने के लिए कहा। स्टेशन पर गंदगी फैलाने वालों पर निगम के नियमानुसार जुर्माना वसूला जाएगा।
इस अवसर पर नगर निगम के आयुक्त प्रियव्रत पण्ड्या, अतिरिक्त जिला कलक्टर अबु सूफियान चैहान, अरविंद कुमार सेंगवा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा, राजस्थान राज्य पथ परिवहन के मुख्य प्रबंधक तेजकरण टांक उपस्थित थे।
अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को छात्रावृति के लिए पंजीयन आवश्यक
अजमेर 27 सितम्बर। अल्पयंख्यश्क मामलात विभाग द्वारा अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों को छात्रावृति द्वारा लाभान्वित करने क ेलिए संबंधित विद्यालय का पंजीयन आवश्यक है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी श्री उमर दराज खान ने बताया कि शैक्षिक संस्था में अध्ययनरत अल्पसंख्यक समुदाय के विद्यार्थियों को छात्रावृति का लाभा दिलाने के लिए संस्थानों को पंजीकरण करवाना होगा। शैक्षिक संस्थान जिला शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि अथवा जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय से सम्पर्क कर पंजीकरण करवा सकते है। पंजीकृत संस्थान को यूजर आई डी और पासवर्ड जारी किए जाएंगे। जिसके आधार पर अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के आॅनलाइन आवेदन पत्रों को संवीक्षा उपरान्त शिक्षण संस्थान द्वारा फाॅरवर्ड किया जाएगा। जिले के शैक्षिक संस्थान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी से 0145-262886 अथवा 9414008767 पर सम्पर्क कर सकते है।
अजमेर संभाग की वाॅलीबाॅल टीम प्रथम और कब्ड्डी टीम द्वितीय
अजमेर 27 सितम्बर। अलवर में आयोजित राजस्थान संभागीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में अजमेर संभाग की वाॅलीबाॅल टीम ने प्रथम तथा कब्ड्डी टीम ने द्वितीय स्थान राज्य भर में प्राप्त किया।
अतिरिक्त संभागीय आयुक्त श्री के.के.शर्मा ने बताया कि राजस्थान संभाग स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता 23 से 25 सितम्बर तक अलवर में आयोजित हुई थी। इसकी वाॅलीबाॅल टीम के कप्तान कृषि विभाग के कान्ती कुमार शर्मा तथा कब्ड्डी टीम के कप्तान शिक्षा विभाग के अरसद खान थे। टीमों द्वारा राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीना ने बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार संभाग तथा विभाग का नाम रोशन करने का आहवान किया।