पुरस्कार वितरण के साथ समापन समारोह कल
बीकानेर 26 सितम्बर। भाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र, बीकानेर द्वारा डॉ.करणीसिंह स्टेडियम में 24 सितम्बर से प्रारम्भ हुए आईसीएआर पश्चिमी जोनल स्पोटर्स टूर्नामेन्ट-2016 के तीसरे दिन बेहद रोमांचक मुकाबलों में कई टीमें अपने इवेंटों में चैम्पियन बनीं।
सोमवार सुबह 5 किलोमीटर की साईक्लिंग रेस में पृथ्वी सिंह, काजरी, जोधपुर ने यह प्रतिस्पर्धा जीती वहीं इसमें अतर सिंह, काफरी, झांसी द्वितीय रहे। बॉस्केटबॉल फाइनल मुकाबले में सीएसडब्ल्युआरआई, अविकानगर ने आईसीएआर, नई दिल्ली को हराते हुए चैम्पियनशिप पर कब्जा जमाया।
400 मीटर पुरूष वर्ग की दौड़ में अभय कुमार, आईसीएआर, नई दिल्ली ने प्रथम तथा प्रशान्तकुमार एनआईएएसएम, बारामती ने द्वितीय स्थान बनाया। 800 मीटर की दौड़ तेजवीर सिंह, आईजीएफआरआई, झांसी ने जीती, द्वितीय स्थान पर अनिल, सीसीएआरआई, गोवा ने कब्जा किया। 200 मीटर पुरूष वर्ग में प्रशान्त कुमार, एनआईएएसएम, बारामती ने प्रथम व अभय कुमार, आईसीएआर,नई दिल्ली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ऊँची कूद के महिला वर्ग में सीआईएएच, बीकानेर की पूजा जोशी पहले स्थान पर रहीं वहीं उज्वला तिवारी, सीफे, मुम्बई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊँची कूद के पुरूष वर्ग में फैयाज खान, आईजीएफआरआई, झांसी ने प्रथम व फतेह सिंह, काजरी, जोधपुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
लम्बी कूद महिला वर्ग में काजरी, जोधपुर की सुब्बुलक्ष्मी वी. पहले स्थान पर रहीं वहीं उज्वला तिवारी, सीफे, मुम्बई ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लम्बी कूद के पुरूष वर्ग में आईसीएआर, नई दिल्ली के अभय ने प्रथम व राकेश कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
दोपहर हुए शतरंज के मुकाबलों में महिला वर्ग में सीरकॉट, मुम्बई की वर्षा सतनकर ने प्रथम व हेमंगी पेडनेकर ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। शतरंज के पुरूष वर्ग में एस.के. व्यास, काजरी, जोधपुर ने प्रथम तथा आशीष चौपड़ा, सीएसडब्ल्युआरआई, अविकानगर ने द्वितीय स्थान पर जगह बनाई।
महिला टेबल टेनिस के एकल फाइनल मुकाबले में सीरकॉट, मुम्बई की स्मिता परब ने सीफे, मुम्बई की चंदा को हराते हुए चैम्पियन बनीं। वहीं महिला टेबल टेनिस युगल में विजया एवं स्मिता परब, सीरकॉट, मुम्बई की जोड़ी ने सीफे,मुम्बई की चंदा एवं फर्नांडिस को हराकर चैम्पियशिप पर कब्जा किया। टेबल टेनिस पुरूष टीम मुकाबले में आईसीएआर, नई दिल्ली की टीम (राजीव, विनीत एवं पवन) नेे सीरकॉट, मुम्बई की टीम (आर.डी.नागरकर, पी.वी.जाधव) को हराते हुए विजेता बनी।
वॉलीबाल शूटिंग की खिताबी दौड़ के लिए एनआरसीसी, बीकानेर एवं आईसीएआर, नई दिल्ली भिड़ेंगी वहीं वॉलाबाल स्मेशिंग की ट्रॉफी पर कब्जा जमाने हेतु सीएसडब्ल्युआरआई, अविकानगर व आईसीएआर, नई दिल्ली में जद्दोजहद चलेंगी। कबड्डी के फाइनल मैच में आईजीएफआरआई, झांसी व सीफे, मुम्बई की टीमें खिताबी जीत हेतु खेलेंगी। फुटबाल के फाइनल में सीसीएआरआई, गोवा एवं काजरी, जोधपुर की टीमें पहुंची है।
24 सितम्बर से चल रहे आईसीएआर जोनल खेल प्रतियोगिता-2016 के चार दिवसीय इस टूर्नामेंट का कल दिनांक 27.09.2016 को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में प्रातः 9.00 बजे पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह आयोजित होगा।