त्रिविधा साहित्य लेखन कार्यशाला इसी माह

अखिल भारतीय साहित्य परिषद् का आयोजन
अजमेर/अखिल भारतीय साहित्य परिषद् द्वारा नयी पीढ़ी में सहित्यिक विधाओं के प्रति रूचि जाग्रत करने तथा साहित्यिक प्रतिभा वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देष्य से अजमेर के विद्यालयी छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय ‘त्रिविधा साहित्य लेखन कार्यषाला‘ का आयोजन करेगी। इस निःषुल्क कार्यषाला में प्रसिद्ध साहित्यकारों का विद्यार्थियों से साक्षात्कार कराया जाएगा। कविता, कहानी या नाटक किसी भी एक विधा के ये विषेषज्ञ लेखक अलग-अलग विद्यालयों के विद्यार्थियों को संबंधित विधा के लेखन का प्रषिक्षण भी देंगे तथा तदुपरान्त विद्यार्थियों से रचनाएं लिखवाई जाएंगी। परिषद् का यह भी यथासंभव प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों की श्रेष्ठ रचनाओं का प्रकाषन भी हो। परिषद् की यह रचनात्मक गतिविधि षिक्षा विभाग के सहयोग से विविध सरकारी विद्यालयों में अक्टूबर व नवम्बर माह में आयोजित की जाएगी।
उमेश कुमार चौरसिया
जिला संयोजक
‘अ.भा.सा.परि. अजमेर‘ संपर्क-9829482601

error: Content is protected !!