15 दिनों से लगातार चल रही भूख हड़ताल, अभी तक कम्पनी, राज्य सरकार या केन्द्र सरकार से ना कोई अधिकारी इनकी सुध लेने नही पहुॅचा भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों की हालत चिन्ताजनक हो गई इन 15 दिनों में।
जयपुर, 3 अक्टुबर 2016। जापानी कम्पनी होण्ड़ा मोटर साइकिल एण्ड स्कूटर इण्डिया प्रा. लि. टपूकड़ा, अलवर राजस्थान से निकाले गये मजदूरों ने 19 सितम्बर 2016 से दिल्ली के जन्तर-मन्तर में आमरण अनशन कर भूख हड़ताल पर बैठे है पिछले सात महिनों से होण्ड़ा के ये मजदूर अपनी नौकरीयॉ वापस पाने के लिये एवं अपने साथियों को झुठे मुकद्मों से बचाने की गुहार हर स्तर पर कर-कर के भी जब कोई निर्णय नही निकला तो अब भूख हड़ताल कर आमरण अनशन पर बैठे है दुसरी और कम्पनी, राज्य सरकार और केन्द्र सरकार का कोई अधिकारी या नेता इनके लिये कुछ करने की बात तो दुर इनसे पिछले 15 दिनों में बात करने के लिये भी नही आये है।
हर दिन की तरह आज भी एक दिन की क्रमिक भूख हड़ताल पर कामरेड त्रिलोक और प्रेम कुमार समर्थन में बैठे। इन मजदूरों की सिर्फ दो ही मुख्य मांगे हैं:-
ऽ कम्पनी से निकाले गये सभी मजदूरों को होण्डा कम्पनी बिना किसी शर्त के वापस नौकरी पर लें।
ऽ मजदूरों पर लगाये गयें झूठे मुकदमें वापस ले ताकि वो जेल से रिहा हो सके।
भूख हड़ताल पर बैठे पांचो श्रमिक नरेश कुमार, रवि, विपिन कुमार, सुनील एवं अविनाश के स्वास्थय में इन 15 दिनों में भारी गिरावट आई है लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि अब भी कम्पनी या सरकार की और से इनके स्वास्थय परिक्षण के लिये कोई डॉक्टर नही आया। आज समूह द्वारा अपने स्तर पर 4 डॉक्टरों की टीम से सभी श्रमिकों का स्वास्थय परिक्षण करवाया गया, डॉक्टरों का कहना है की इनके हालात बहुत गंभीर और चिन्ताजनक है लगातार इतने दिनों से भुख हड़ताल पर बैठे होने के कारण इनके शारिरिक बजन में 10 से 15 किलो की कमी आई है जो की शरीर के कुल वजन का लगभग 15 प्रतिशत से भी ज्यादा की गिरावट है, इनका शुगर लेवल लगातार गिर रहा है जबकि दो श्रमिकों का शुगर लेवल न्युन्तम से भी कम है कीर्टोन बढ़ रहा है ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि इनको कीर्टोन के बढ़ने, शुगर की कमी एवं वजन की कमी आदि इन सभी श्रमिकों के लिये खतरे का कारण बन सकते है।
आज शाम 4 बजे ट्रेड यूनियन कौंसिल गुड़गांव की तरफ से कमला नेहरु पार्क, गुड़गांव में एक विशाल मीटिंग की गई जिसमें ट्रेड यूनियन कौंसिल के सदस्य, बावल से दिल्ली तक लगभग सभी श्रमिक यूनियनों के पदाधिकारी, राजस्थान राज्य की सभी ट्रेड यूनियनों के पदाधिकारी, सेंट्रल ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी, देश के विभिन्न जगहों से छात्र व मजदुर संगठन भी उपस्थित हुयें, जिसमें होण्ड़ा के संघर्षरत मजदुरों को न्याय दिलवाने के लिये अह्म रणनीति बनाते हुये एक विशाल देशव्यापी जन आन्दोलन का ऐलान किया गया, आन्दोलन को और तेज करने के लिये होण्ड़ा टु-व्हीलर प्रोडक्टों का 5 अक्टूबर को पूरे भारतवर्ष में एक साथ बहिष्कार किया जायेगा।
ये सभी मजदूरों ने निश्चित रुप से अपनी बुनियादी श्रम संबन्धी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहें है। 2-एफ कामगार समुह के मजदूरों के हौसले बहुत बुलंद है।
संदीप शर्मा
Honda menegmant murdabad.( Lal salam sathyo.) hmare jeet hoge sathyo