राजस्थान खादी बोर्ड के चैयरमेन शम्भूदयाल बडगुर्जर की हालत नाज़ुक

फोर्टिस अस्पताल के सीसीयू में भर्ती
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत प्रदेश के तमाम नेतागण पंहुचे अस्पताल

shambhu dayal badgoojarजयपुर. राजस्थान खादी बोर्ड के अध्यक्ष शम्भूदयाल बडगुर्जर का सोमवार देर रात अचानक स्वास्थ्य बिगड़ जाने पर उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहाँ चिकित्सकों ने उनकी हालत नाज़ुक बताई है. बडगुर्जर अस्पताल के सीसीयू वार्ड में भर्ती हैं. मंगलवार शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी समेत प्रदेश के कई नेतागण बडगुर्जर का स्वास्थ्य जानने अस्पताल पहुंचे. चिकित्सकों की विशिष्ट टीम की देखरेख में उनका उपचार जारी है.
बडगुर्जर को सोमवार रात बजाज नगर स्थित आवास पर खाना खाने के बाद एक उलटी हुई और वे बेहोश हो गए. इसके बाद परिजन उन्हें लेकर फोर्टीस अस्पताल पहुंचे. जहाँ चिकित्सकों ने उनकी हालत नाज़ुक बताते हुए उन्हें वेंटिलेटर पर ले लिया. उनके बीमार होने की खबर मिलते ही प्रदेशभर से उनके शुभचिंतक जयपुर पहुँच गए. मंगलवार शाम मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, किसान आयोग के अध्यक्ष और सांसद सांवर लाल जाट, स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी, महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल समेत कई विधायक उनसे मिलने पहुंचे.

error: Content is protected !!