अजमेर। ईस्ट पॉइन्ट सीनियर सैकेण्डरी स्कूल में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 57वीं जिला स्तरीय साहित्यिक एंव सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन गुरूवार को मेयर कमल बाकोलिया के आथित्य और जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक रामचन्द्र सावन्त की अध्यक्षता में हुआ। इस अवसर पर अतिथियों ने प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और जीवन में आगे बढऩे की शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रधानाचार्य विनीता चौहान ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता में 10 स्कूलों के 145 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। दोनों वर्गों की जनरल चेम्पियनशिप इस्ट पॉइन्ट स्कूल के नाम रही। अंग्रेजी वाद विवाद प्रतियोगिता चेम्पियनशिप बिजयनगर के भारती विद्या मंदिर ने जीती।
