योग क्रिया एवं सूफी मेडिटेशन से होगी तनाव मुक्ति

IMG20170619152535बीकानेर, 19 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग क्रिया एवं सूफी मेडिटेशन मंत्रयोग के माध्यम से तनाव और क्रोध नियंत्रण के गुर सिखाए जाएंगे। सोमवार को ढोला मारू होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में योग गुरू नवीन ‘दा हीलर’ ने बताया कि तीसरे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एन.एम.पी. मेडिल रिसर्च इंस्टीट्यूट, जयपुर के तत्वावधान् में सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज ग्राउंड पर सायंकालीन योग उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें सूफी संगत के माध्यम से ध्यान एवं योग क्रियाओं का प्रस्तुतिकरण होगा।
इसकी शुरूआत सायं 7 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगी। संवित् सोमगिरि महाराज के सान्निध्य मे ंहोने वाले इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय वित्त एवं कंपनी मामलात राज्यमंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। अध्यक्षता सरदार पटेल मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य डाॅ. आर. पी. अग्रवाल करेंगे। कार्यक्रम के दौरान दो-तीन मिनट की क्रियाओं द्वारा तनाव एवं क्रोध नियंत्रण पर नियंत्रण के गुर सिखाए जाएंगे। इस दौरान लोक कलाकार नत्थू खां सूफी संगीत की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम संयोजक तथा इंस्टीट्यूट के पुनीत शर्मा ने बताया कि भागदौड़ भरी जिंदगी में योग एवं प्राणायाम, तनाव मुक्ति के दृष्टिकोण से बेहद लाभदायक हैं। बीकानेर में पहली बार योग संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर नवीन ‘दा हीलर’ ने दुनिया के विभिन्न देशों में चल रही योग गतिविधियों के बारे में बताया।

error: Content is protected !!