दिनांक 25 जून 2017 ।
विश्व नशा मुक्ति दिवस पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जन जागरुकता रैली का आयोजन रखा है ।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के के सोनी ने जानकारी दी कि रैली का शुभारंभ स्वास्थ्य संकुल जवाहर रंगमंच से प्रातः 8 बजे शिक्षा राज्य मंत्री श्री वासुदेव देवनानी , जिला कलेक्टर गौरव गोयल , सी जे एम सेशन जज न्यायालय अजमेर डी आर कसवा , श्री भैरव धाम् मसाणिया राजगुरु द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा । रैली में सिटी डिस्पेंसरी के डॉक्टर्स, नर्सिंग छात्र छात्राएं , आशा सहयोगिनी , ए एन एम , नशा मुक्त से सम्बन्धित स्लोगन्स लिखी तख्तियां और बैनर्स के साथ नगीना बाग़, बजरंग गढ़ सर्किल पर मानव श्रृंखला पशचात दौलत बाग , आगरा गेट, अग्रसेन सर्किल, होते हुए मेडिकल कॉलेज संगोष्ठी के रूप में समाप्त होगी । संगोष्ठी में मनो चिकित्सक विभागाध्यक्ष डॉ महेंद्र जैन, डॉ लाल थदानी , श्री राकेश गोरा, एन एल राठी ,पॉवर पॉइन्ट प्रेजेंटेशन के साथ उद्धबोधन देंगे । रैली में लायंस क्लब अजमेर उमंग, यूनाइटेड अजमेर, सर्व धर्म मैत्री संस्था, नशा मुक्त अजमेर, मीडिया के प्रमुख प्रतिनिधि भी भाग लेंगे ।