मुस्लिम गायक असलम खान के सूफी गीतों पर भावविभोर हुए भक्त

01ब्यावर, 27 जून। अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम.. इस भाव के साथ मंगलवार को भगवान जगन्नाथ के दरबार में गंगा-जमुनी तहजीब का मिलन हुआ। शहर के बांकेबिहारी मंदिर में श्रीनाथ सत्संग मंडल की ओर से सांप्रदायिक सद्भाव रसवर्षा का अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मारवाड़ से आए ख्यातनाम मुस्लिम गायक मोहम्मद असलम खान ने अनूठी शैली में सूूफी गीतों के साथ भक्ति सरिता बहाई। कुचामन के गायक सर्वेेश्वर व्यास ने गाइए गणपति जगवंदनकृभजन से कार्यक्र्रम की शुरूआत की। इसके पश्चात असलम खान ने अल्लाह तेरो नाम, ईश्वर तेरो नाम.. गीत से कौमी एकता का संदेश देते हुए सूफी गायिकी के सुर बिखेरे। इक राधा इक मीरा, दोनों ने श्याम को चाहा.., ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन.., मेरो कान्हा कन्हैया नंदलाला, ऐसी बजाई मुरली.. जैसे विरह भजन गाए तो भाव में डूबे श्रोताओं की पलकें भीग गई। खान ने मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है.., श्याम पिया मोरी रंग दे चुनरिया.. भजन की सुमधुर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। के.सुदामा भजन मंडल के गायक भागचंद चौहान व सतीश गर्ग ने भी सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। बंशी जोर की बजाई नंदलाला.., कितना प्यारा है श्रृंगार तेरा.. जैसे भजन गाए तो सभी भक्त झूम उठे। खान के साथ फोरट्रªेक म्यूजिकल ग्रुप ने संगीत की सरगम बिखेरी तो सभी भक्त मंत्रमुग्ध हो गए। इससे पूर्व हीरालाल जगन्नाथ न्यास अध्यक्ष माण्ंाक डाणी, श्रीनाथ सत्संग मंडल के हंसराज शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल, बृजवल्लभ पाराशर, श्री जगन्नाथ रथयात्रा समिति प्रमुख विजय तंवर, सुमित सारस्वत, सुरेश रायपुरिया ने गायक कलाकारों का स्वागत किया। मोनू अरोड़ा, बबलू अग्रवाल, महेश सिंहल ने ठाकुरजी का विशेष श्रृंगार कर आकर्षक दरबार सजाया। अंत में पं.मुकुंदशरण दाधीच व पं.शिवरतन दाधीच ने बांकेबहारी व जगन्नाथ महाप्रभु की आरती की। कार्यक्रम में पंकज बजारी, मुकेश दाधीच, राजेश सावलानी, शोभराज खत्री, गोपाल वर्मा, प्रतिभा शर्मा, संध्या अग्र्रवाल, प्रेमकांता बजारी, संगीता बजारी, पुष्पा पाराशर, ज्योति अग्रवाल, सुमित्रा जैथल्या, कंचन तंवर, कुसुम डाणी, अंजू हेड़ा, साधना सारस्वत, आरती सोमानी, उर्मिला भाटी, चंचल सोनी, शालिनी शर्मा, कविता शर्मा, शोभा चौटिया, सुलेखा झा, पुष्पा राठी, मंजू गर्ग, बालकिशन राठी, सत्यनारायण अरोड़ा, तेजनारायण व्यास, विष्णु चौटिया, धर्मसिंह सहित कई भक्त शामिल हुए। बुधवार को दोपहर 3 बजे से स्वरागिनी ग्रुप की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी।

error: Content is protected !!