जल स्वावलंबन अभियान :- गुणवत्ता से कार्य पूरे करें

बीकानेर, 27 जून। रिवर बेसिन अथॉरिटी के चेयरमैन श्रीराम वेदिरे ने कहा कि मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के द्वितीय चरण के कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए।

वेदिरे मंगलवार को शासन सचिवालय जयपुर से वीडियो कॉन्फं्रेसिंग के माध्यम से जिलो में एमजेएसए के द्वितीय चरण के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक के दौरान जिला कलक्टर्स को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिलों में एमजेएसए प्रथम चरण के तहत बेहतरीन कार्य किया गया है। द्वितीय चरण के स्वीकृत सभी कार्यों को 30 जून तक पूरा करने हेतु सभी अधिकारी पूर्ण सजगता से कार्य करें। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, पूर्ण कार्यों को अपलोड किया जाए तथा समय पर ऑनलाइन फीडिंग की जाए। उन्होंने कहा कि एमजेएसए के तहत लगाए जा रहे पौधों की सारसंभाल सुनिश्चित की जाए तथा इस कार्य में आमजन को भी जोड़ा जाए।

बीकानेर में पूर्ण हो चुके हैं 3 हजार 200 कार्य- जिला कलक्टर अनिल गुप्ता ने बताया कि बीकानेर में मुख्यमंत्री जल स्वावलम्बन अभियान के दूसरे चरण में डीपीआर के तहत 3 हजार 783 कायोर्ं में से 3 हजार 744 कार्य केप्चर किए गए हैं, इनमें से 3 हजार 200 कार्य पूर्ण हो चुके हैं। शेष कार्य प्रगतिरत हैं, जो शीघ्र ही पूर्ण हो जाएंगे।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंता (जलग्रहण) भागीरथ विश्नोई, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी दीपक बंसल, डीएफओ आसुसिंह, उपनिदेशक कृषि विस्तार डॉ. उदयभान उपस्थित थे।
– मोहन थानवी
—–

एससीएसटी वित्त विकास निगम की बैठक आयोजित

बीकानेर, 27 जून। अनुसूचित जाति जनजाति वित्त विकास निगम की बैठक मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक के दौरान निगम की विभिन्न योजनाओं की भौतिक समीक्षा की गई। पोप योजना के तहत कम आवेदन प्राप्त होने को गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने निगम के परियोजना प्रबंधक को उपखण्ड अधिकारी-विकास अधिकारी से संपर्क करते हुए अधिक से अधिक आवेदन बैंकों को भिजवाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय वित्त निगम की योजनाओं के ऋण के लिए आवेदन की निर्धारित तिथि 31 जुलाई प्राप्त करने के पश्चात् प्रभावी कार्रवाई के लिए कहा।

परियोजना प्रबंधक ने बताया कि इस वर्ष निगम की योजनाओं में ऋण के लिए दो सरकारी कर्मचारियों की गारण्टी की बाध्यता खत्म कर दी है। इससे पात्र लोगों को ऋण प्राप्त करने में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय निगम द्वारा 100 व्यक्तियों को ऋण, पोप के तहत 1 हजार 220 के लक्ष्य दिए गए थे। वर्तमान में पोप के तहत 128 आवेदन ही आए हैं। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पंचायत मुख्यालयों पर शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। परियोजना प्रबंधक ने बताया कि गैर बैंकिंग योजना के तहत कृषि यंत्र के 195, दक्षता प्रशिक्षण के 145 तथा कार्यशाला के 250 के लक्ष्य प्राप्त हुए हैं।

बैठक में निगम के सदस्य गौरव चौधरी, थानसिंह भाटी, ओमप्रकाश नायक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एल. डी. पंवार तथा लीड बैंक के प्रतिनिधि मौजूद थे।

error: Content is protected !!