नगर निगम का यूडीसी 5 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार

Nagar Nigam 450-1अजमेर नगर निगम के यूडीसी सुरेंद्र सोनी को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया. यूडीसी सोनी ने ये रिश्वत ठेकेदार की एसडी राशि लौटाने को लेकर ली थी. एसीबी सीआई इस्माइल खान ने बताया कि परिवादी कौशल किशोर ठेकेदारी का काम करता है. उसने सुरेंद्र सोनी के खिलाफ शिकायत दी थी कि पिछले कई महीनों से उसकी राशि निगम में बकाया है और बाबू उसे इधर-उधर घुमाकर परेशान कर रहे हैं. साथ ही सोनी ने उससे पांच हजार की रिश्वत की मांग की है और ये रिश्वत की राशि बाहर चाय की थड़ी लगाने वाले प्रेमनाथ को देने की बात कही.
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने इसका सत्यापन करवाया और जब प्रेमनाथ ने ये रुपए बाबू सुरेंद्र सोनी को दिए तो उसी वक्त एसीबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.
एसीबी अब दोनों को गिरफ्तार कर बुधवार को एसीबी कोर्ट में पेश करेगी. वहीं परिवादी कौशल किशोर ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अपनी इस राशि को लेने के लिए चक्कर काट रहा है, लेकिन यहां किसी भी अधिकारी ने उसका काम नहीं किया, जिसके बाद उसने ये कदम उठाया.

error: Content is protected !!