नगर निगम परिसर में षिविर आयोजित

Nagar Nigam thumb 2अजमेर दिनांक 12.07.17 । नगर निगम अजमेर मुख्य मंत्री शहरी जनकल्याण योजना के तहत् नगर निगम परिसर, अजमेर स्थल पर दिवसीय षिविर का आयोजन हुआ आवेदन लिए गये। जिनका षिविर में निस्तारण कर राहत प्रदान की गई। आयोजित षिविर में जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र के 22 आवेदको को प्रमाण पत्र बनाकर जारी किये गये । षिविर में नगरीय विकास कर से 96,419 रूपयें की राषि वसूल की गई। खाद्य सुरक्षा के 3 आवेदन प्राप्त हुए। स्ट्रीट लाईट से सम्बंधित 2 षिकायत प्राप्त हुई जिसका मौके पर जाकर निस्तारण करा दिया गया। शहरी जन कल्याण योजना के अन्तर्गत भामाषाह कार्ड 25 नये बनाये गये व 50 भामाषाह कार्ड गांधी भवन स्थायी कैम्प से जारी किये गये। उक्त षिविर में महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत, उपायुक्त सुश्री ज्योति कक्वानी उपायुक्त विकास श्री गजेन्द्र सिंह रलावता, आदि अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहें।
महापौर श्री धर्मेन्द्र गहलोत ने अवगत कराया कि मुख्य मंत्री शहरी जनकल्याण योजना का आगामी षिविर दिनांक 13.07.2017 को नगर निगम, परिसर पर प्रातः 10.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आयोजित किया जावेगा। उक्त वार्ड के निवासियों द्वारा स्टेट ग्रान्ट एक्ट व कच्ची बस्ती के तहत् आवेदन लिये जायेंगे।

(गजेन्द्र सिंह रलावता)
उपायुक्त
नगर निगम, अजमेर

error: Content is protected !!