कांग्रेस ने अमरनाथ यात्रियों की मौत पर अर्पित की श्रद्वाजंलि

01फ़िरोज़ खान
बारां 12 जुलाई। हिन्दू धर्मावलंबियों द्वारा प्रत्येक वर्ष पवित्र अमरनाथ की यात्रा की जाती रही है। गत दिनों अमरनाथ यात्रा करके लौट रहे यात्री जत्थे की बस पर आंतकवादियों द्वारा की गोलीबारी में मृत हुए तीर्थ यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल के नेतृत्व में प्रताप चैक बारां पर केण्डल श्रद्वाजंलि अर्पित की जाकर केन्द्रीय गृह मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।

कांग्रेस जिला महासचिव कैलाश जैन ने बताया कि अमरनाथ यात्रा करके लौट रहे तीर्थ यात्रियों की बस पर आंतकवादियों द्वारा कायराना हरकत करते हुए अंधाधुंध गोलीबारी की गई। हमलें में मृत हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए प्रताप चैक बारां पर मंगलवार सांय सैकडों कांगे्रसजनों द्वारा दो मिनट का मौन रखकर उन्हें केण्डल श्रद्वाजंलि अर्पित की गई।

जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के बस चालक द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना बस को बडी सावधानी से आतंकवादियों से बचाकर निकाल ले गया जिसके कारण कई अन्य यात्रियों की जान बच गई। बस चालक की वीरता की कांग्रेसजनों द्वारा मुक्तकंठ प्रशंसा की तथा आंतकवादियों द्वारा की गई इस कायराना हरकत की कटु शब्दों में निंदा की। मृतकों को श्रद्वाजंलि हेतु आयोजित कार्यक्रम में भारतभूषण सक्सेना, राजेन्द्र बंसल, सुरेश सिंघल, जयकिशन मीणा, शेखर कुमरा, राजेन्द्र भूमल्या, कमल राठौर, रामहेत मीणा, हरिराज गुर्जर, विष्णु शाक्यवाल, मनोज बाठला, राहुल शर्मा, शिवशंकर यादव, गौरव शर्मा, रितु जैन, नियाज मोहम्मद, अखलाक अंसारी, नरेश गोयल, अक्षिता पटवा, दीपू नागर, लियाकत अली, अशरफ देशवाली, रामस्वरूप धारीवाल, अवध पारीक, महावीर माथोडिया, जगदीश पांचाल, बनवारी मीणा, खेमराज सिंह, दानिश खान, बबला खान, महेश नागर, राजेन्द्र गहलोत, निर्मल नागर, हिमांशु गर्ग, विजयदीप नागर, मनोज मारू, विष्णु सेन, ओम मीणा, राजेन्द्र मूण्डला, सोनू गुर्जर, रामचन्द्र मेघवाल, अशोक गौतम, सोनू खडीला, मोनू पठान, शाहिद पठान, शेरू खान, अरूण गर्ग, तेजेश सुमन, लक्ष्य पिपलानी, जितेन्द्र चंदेल आदि ने भाग लिया।

देश में आंतकवादी गतिविधियों के कारण कानून व्यवस्था व अमनचेन दूषित होने एवं सरकार द्वारा ऐसी गतिविधियों पर नियन्त्रण कर पाने में असफल रहने पर केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से अपने पद से इस्तीफे देने की कांग्रे्रसजनों द्वारा मांग की गई।

error: Content is protected !!