फ़िरोज़ खान
बारां, 12 जुलाई। महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा राजकीय अस्पताल के एमसीएच भवन के प्रथम तल पर जिले की महिलाओं को कानूनी, चिकित्सकीय व उत्पीड़न से सहायता हेतु सखी केन्द्र का शुभारम्भ किया गया। सखी केन्द्र का विधिवत् उद्घाटन विधायक श्री रामपाल मेघवाल द्वारा किया गया।
महिला अधिकारिता विभाग के संजय कुमार के अनुसार सखी केन्द्र के शुभारम्भ के मौके पर विधायक श्री रामपाल मेघवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे महिलाओं के अधिकारो के संरक्षण के प्रति काफी संवेदनषील है इसी कारण सखी केन्द्र योजना को बजट घोषणा में सम्मिलित कर प्रदेष की महिलाओं को उपहार दिया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की आवष्यकता है, जिले में सखी केन्द्र के माध्यम से उत्पीड़न की षिकार महिलाओं को कानूनी व चिकित्सकीय सहायता एवं परामर्ष सहज ही उपलब्ध हो सकेगा।
उल्लेखनीय है कि प्रदेष का यह तीसरा सखी केन्द्र है इससे पूर्व झुन्झुनूं व हनुमानगढ़ मे सखी केन्द्र प्रारम्भ हुए है। यह केन्द्र 24 घण्टे कार्यरत रहेगा, यहां परामर्षदाताओं की सेवा के साथ उत्पीड़न की षिकार महिलाओं को आवासीय सुविधा भी प्रदान की जाएगी। सखी केन्द्र के उद्घाटन के अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी हरिषंकर नुवाद, पीएमओ डॉ. सम्पतराज नागर, जिला बार एसोसिएषन के अध्यक्ष दिलीप सिंह पंवार, डॉ. वीरेष बेरिवाल आदि मौजूद थे।