शिशु शल्य चिकित्सा विभाग में वार्ड का लोकार्पण

bikaner samacharबीकानेर 18 अगस्त। सरदार पटेल आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं पी.बी.एम. चिकित्सालय के शिशु शल्य चिकित्सा विभाग में गुरूवार को एक वार्ड का लोकार्पण महाविद्यालय प्रधानाचार्य डॉ. आर.पी. अग्रवाल एवं मोहन सुराणा ने किया।

इस वार्ड के निर्माण के लिए बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की विधायक सिद्धिकुमारी ने विधायक कोटे से 20 लाख रूपये स्वीकृत किये थे, जिससे इस वार्ड के निर्माण का कार्य पूर्ण हो सका। भामाशाह आसकरण श्रीमती चौथी देवी बोथरा के पुत्र जयचन्द बोथरा ने इस वार्ड को सुसज्जित करने में मानव सेवा समिति की प्रेरणा से सहयोग दिया।

इस अवसर पर बोथरा परिवार के सदस्यों के अलावा अधीक्षक डॉ. पी.के. बेरवाल, पीबीएम चिकित्सालय, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. लियाकत अली गौरी, डॉ. रंजन माथुर, शिशु शल्य चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गिरिश प्रभाकर एवं अनेक चिकित्सक एवं समाज सेवी भामाशाह उपस्थित रहे। डॉ. आर.पी. अग्रवाल ने अवगत करवाया कि इससे शिशु शल्य चिकित्सा के पश्चात् मरीजों को रखने तथा उनकी परिचर्या में काफी सहयोग मिलेगा।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!