मूल्य शिक्षा में युवाओं का योगदान विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन

bikaner samacharबीकानेर 21/8/17. । महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के ‘मदन मोहन मालवीय सेन्टर ऑव वेल्यू एज्यूकेशन‘ के तत्त्वावधान में ‘मूल्य शिक्षा संवर्द्धन में युवाओं का योगदान’ विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता कॉलेज स्तर पर करवा कर प्रविष्टियां महाराजा गंगासिंह विश्वविध्यालय को 25-08-17 तक भिजवानी है, जिस पर निर्णायक मण्डल विजेताओं का निर्णय करेगा।. प्रतियोगिता के संबन्ध में जानकारी देते हुए मदन मोहन मालवीय सेन्टर ऑव वेल्यू एज्यूकेशन के समन्वयक प्रो. एस.के. अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय एवं विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में अध्ययनरत नियमित विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रत्येक महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विभाग द्वारा अपने स्तर पर संस्था स्थल पर ही प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। निबन्ध की अधिकतम शब्द सीमा 1500 एवं समय 01.30 घण्टा रखा गया है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय रहने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः रूपये 5100/-, 3100/- 2100/- एवं 500/- के 8 सांत्वना पुरूस्कार प्रदान किये जायेगे। प्रतियोगिता का माध्यम हिन्दी होगा।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!