बीकानेर, 6 सितम्बर 2017। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त कर बीकानेर लौटने पर शिक्षिका अरूणा बैंस का बुधवार को रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर राजकीय बारहगुवाड़ उच्च माध्यमिक विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्य प्रभा पारीक, सुभाष माचरा, गीता बलवदा, प्रो सुभाष बलवदा, सी पी गौड,़ वर्षा मक्कड,़ खारी चारणान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का पूरा स्टाफ सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। बैंस को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया।
– मोहन थानवी