पार्षद के घर न्यास अध्यक्ष

विकास कार्यों का लिया ब्यौरा, समस्याओं पर किया मंथन
bikaner samacharबीकानेर 14/9/17। समस्याओं को जड़ से हटाना होगा और स्वच्छता के लिए हर नागरिक को जागरूक रहना होगा। यह बात नगर विकास न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने वार्ड संख्या 44 की पार्षद दिव्या राजपुरोहित के आवास पर उपस्थित क्षेत्रवासियों के समक्ष कही। भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख ओम राजपुरोहित ने बताया कि न्यास अध्यक्ष रांका को पार्षद दिव्या राजपुरोहित ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया तथा समस्याओं से भी अवगत करवाया। न्यास अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल अग्रवाल के निर्देशानुसार प्रत्येक वार्ड पार्षद के आवास पर जाकर उनसे संवाद स्थापित करें तथा क्षेत्र के विकास कार्यों व समस्याओं पर चर्चा करें। इसी सम्बन्ध में वार्ड 44 से शुरुआत की गई है।
जताया आभार : पार्षद दिव्या राजपुरोहित ने बताया कि विधायक सिद्धि कुमारी की अनुशंसा पर न्यास लगभग 1.50 करोड़ के विकास कार्य स्वीकृत करने पर आभार जताया।
– मोहन थानवी

error: Content is protected !!