विधायक कोटे से विकास कार्यों के लिए 20 लाख रू. राशि स्वीकृत
बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी मंडल रानी बाजार कार्यालय में मंडल कार्यसमिति की बैठक मण्डल अध्यक्ष अरुण जैन के नेतृत्व में रखी गई। बैठक में जैन ने कहा कि कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई जायेगी और मंडल के अन्तर्गत आने वाले बूथों को और अधिक मजबूत बनाकर आगामी दिनों में सम्मेलन करवाने की योजना होगी। शशंाक सक्सेना ने कहा कि मंडल में प्रत्येक वार्ड के सभी बूथों पर महिला मोर्चा की ओर से एक नवंबर से बारह नवंबर तक चलने वाले सदस्यता अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनाकर बूथ विस्तार कार्य की भी समीक्षा कर रहे है। बैठक में वरिष्ठ नेता दिगम्बर सिंह जी के निधन पर श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस मौके पर शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा, जिला अपाध्यक्ष अशोक प्रणापत , मण्डल महांमत्री मदन राजपुरोहित, शिव कुमार मारू, सोहनलाल चांवरिया, मनोज सीघला , नर्सिंग सेवग, कामिनी भोजक, गोपाल राम मारू, ईशा अग्रवाल, गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष गणेश झाझड़ा मनोनीत पार्षद मनोज पारख आदि पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक के उपरांत पदाधिकारियों के साथ शहर जिला भाजाध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष अरूण जैन, मंडल उपाध्यक्ष नर्सिंग उपाध्यक्ष, पार्षद जामनलाल गजरा, सुमन जैन आदि पूर्व विधायिका सुश्री सिद्दीकुमारी से मिले और वार्डो के विकास कार्य के लिए चर्चा कि और विधायक कोटे से सिद्धि बाईसा ने पवनपुरी हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर 5, 6, 7 के लिए बीस लाख रूपये के कार्यो की राशि स्वीकृति की।