भक्तों ने मनाई श्याम प्रभु के जन्म की खुशियां

श्री श्याम मंदिर में हुए कई कार्यक्रम
beawar-samacharब्यावर। शहर के फतेहपुरिया चौपड़ स्थित श्री श्याम मंदिर में भक्तों ने खाटू नरेश के जन्मोत्सव की खुशियां मनाई। इस मौके कई भक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुमित सारस्वत ने बताया कि ‘एक शाम जीवन दाता के नाम’ कार्यक्रम में श्री श्याम परिवार की ओर से भजनों की प्रस्तुति दी गई। पं.मनोज शास्त्री ने गणेश वंदना व संकीर्तन गाकर कार्यक्रम प्रारंभ किया। इसके बाद विजय मंडोरा, निशांत मंगल, ख्याति गर्ग, नरेश दगदी व अन्य गायकों ने सुमधुर भजनों से बाबा श्याम को रिझाया। जन्म दिवस की शुभकामनाएं देते हुए केक काटा गया। गौरव गर्ग, चर्चित मंगल, संस्कार मंगल ने बाबा का आकर्षक श्रृंगार कर भव्य दरबार सजाया। प्रातः 8 से 11 बजे तक ज्योत दर्शन हुए। सायं 7 बजे लखदातार की महाआरती की गई। कार्यक्रम में सुनील कौशिक, रुपेश भारद्वाज, मुकेश गर्ग, दिलीप खत्री, अशोक गोयल, घनश्याम गर्ग, सुरभि गोयल, मनीषा गर्ग, मुकेश गुप्ता, अरविंद बंसल, अंकुर मित्तल, मयंक सिंहल, सुनील सिंहल सहित बड़ी संख्या में श्याम भक्त शामिल हुए।

error: Content is protected !!