किसान व आमजन हुआ त्रस्त

चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह विफल
किसानों को नही मिल रहा उपज का उचित मूल्य
समाधान नही तो कांग्रेस करेगी आंदोलन-पानाचंद

baran samacharफ़िरोज़ खान
बारां 01 नवम्बर। बारां जिले में मौसमी बीमारियां का प्रकोप रूकने का नाम नही ले रहा है तथा प्रशासन एवं चिकित्सा प्रषासन पूरी तरह से फैल हो चुका है, जिसके कारण जिले में कई व्यक्तियों की जान जा चुकी है। इसी तरह सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर किसानों की उपज को कई प्रकार की कमियां बताकर तथा नगर परिषद बारां में शामिल हुए 11 गांवों के किसानों की कृषि जिन्स उडद एवं सोयाबीन को भी समर्थन मूल्य कांटों पर नही खरीदा जा रहा है।

जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि वर्तमान में सम्पूर्ण बारां जिले में डेंगू व स्वाइन फ्लू महामारी का रूप धारण कर चुका है। मरीजों को अस्पताल में पंलग तक उपलब्ध नही हो पा रहे है एवं गैलेरियों में लेटकर उपचार कराने को मजबूर है। प्रषासन व चिकित्सा प्रषासन इसे रोक पाने में पूरी तरह विफल हो चुका है तथा कई व्यक्तियों की डेंगू के कारण जिले में मौतें हो चुकी है। मरीजों के परिजनों को सरकारी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नही हो पाने के कारण महंगा ईलाज करवाने को विवष होना पड़ रहा है तथा कई लोग अपने परिजनों को उपचार के लिए बारां से अन्यत्र कोटा, जयपुर ले जाकर महंगा ईलाज करवा रहे है। मेघवाल ने जिला चिकित्सालय के नए भवन को तुरन्त प्रारंभ करने की मांग की ताकि मरीजों को गैलेरियों के स्थान पर पंलगों पर उचित उपचार मिल सके।

मेघवाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों की जिंस उडद एवं सोयाबीन को समर्थन मूल्य पर खरीदने के लिए स्थापित किए गए खरीद केन्द्र केवल मात्र दिखावा साबित हो रहे है तथा इनसे किसानों को कोई राहत नही मिल पा रही है। क्वालिटी के नाम पर किसानों को परेषान किया जा रहा है तथा कई-कई दिनों तक उनकी जिंस को विक्रय के लिए नंबर नही आ रहा है। इतना ही नही जिन किसानों की जिंस बिक चुकी है उनका भुगतान भी समय पर नही किया जा रहा है। किसानों को मजबूरीवश मंडी के व्यापारियों को ओने-पोने दामों में अपनी मेहनत से तैयार की गई फसल को बेचने के लिए विवष होना पड़ रहा है।

मेघवाल ने कहा कि इसी प्रकार सरकार द्वारा नगर परिषद बारां में सम्मिलित किए गए 11 गांवों के किसानों की कृषि जिंस सोयाबीन एवं उडद को समर्थन मूल्य के कांटों पर नही खरीदने के निर्देष प्रदान किए गए है, जिसके कारण नगर परिषद क्षेत्र के 11 गांवों के किसानों की जिंस समर्थन मूल्य कांटों पर नही बिक पा रही है।

जिलाध्यक्ष पानाचंद मेघवाल ने सरकार एवं प्रषासन से जिले में डेंगू, स्वाइन फ्लू सहित मौसमी बीमारियों के नियन्त्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने तथा किसान भाईयों की कृषि जिंस को अनावष्यक नियम कायदों में उलझाने के स्थान पर समर्थन मूल्य पर क्रय करने, नगर परिषद बारां में सम्मिलित 11 गांवों के किसानों की कृषि जिंस को समर्थन मूल्य पर खरीद करने की मांग करते हुए कहा कि यदि सरकार एवं प्रशासन द्वारा उक्तानुसार शीघ्र ही कार्यवाही नही की गई तो कांग्रेस पार्टी द्वारा आमजन, किसान भाईयों के हितों को लेकर धरना प्रदर्षन किया जाएगा।

error: Content is protected !!