बीकानेर 1/11/17। डेंगू-मलेरिया-स्वाइन फ्लू जैसी मौसमी बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए मच्छरों पर नियंत्रण व एलोपैथी उपचार का प्रबंधन तो किया ही जा रहा है इसके साथ बीकानेर चिकित्सा विभाग द्वारा नवाचार करते हुए आयुर्वेदिक, होमियोपैथी व यूनानी जैसी कारगर चिकित्सा पद्धतियों को साथ लाया जा रहा है। सीएमएचओ डॉ. देवेन्द्र चौधरी ने बताया कि विभाग द्वारा इस क्रम में गुरूवार को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी डिस्पेंसरी व शुक्रवार को पीएसडी भवन, जस्सूसर गेट में प्रातः 9 बजे से विशेष शिविर लगाए जाएंगे इन शिविरों में एक ओर नीम-गिलोय व जड़ी-बूटियों का काढ़ा तैयार कर पिलाया जाएगा वहीँ यूनानी और होमियोपैथी चिकित्सक भी मरीजों की जांच कर निःशुल्क दवा देंगे। डिप्टी सीएमएचओ डॉ. इंदिरा प्रभाकर के नेतृत्व में अधिकाधिक आमजन को रोग प्रतिरोधक क्षमतासंवर्धन का काढ़ा व अन्य पद्धतियों की दवाएं पिलाई जाएंगी जिनसे इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण आएगा। इस क्रम में बुधवार को पीएचसी गडियाला के तत्वावधान में गिरिराजसर में 642 व्यक्तियों को आयुर्वेदिक काढ़ा तैयार कर पिलाया गया।
– मोहन थानवी