आध्यात्म प्रेरित सेवा संगठन विवेकानन्द केन्द्र कन्याकुमारी की अजमेर शाखा द्वारा विवेकानन्द प्रेरणा संगम का आयोजन रविवार 12 नवंबर 2017 को प्रातः 10 बजे से रेवेन्यू बोर्ड के पास टोडरमल रोड स्थित नारायण निकुंज पर आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुए नगर प्रमुख रविन्द्र जैन ने बताया कि इस अवसर पर व्यक्तित्व निर्माण एवं राष्ट्र पुनरुत्थान के विषयों पर चर्चा, खेल तथा आगामी योजना का निरूपण किया जाएगा तथा वर्तमान वर्ष में स्वामी विवेकानन्द की शिष्या भगिनी निवेदिता के जन्मशती पर्व के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न आयोजनों के संबंध में भी चर्चा की जाएगी।
(रविन्द्र जैन)
नगर प्रमुख
9414618062