सेना भर्ती पर मगरा विकास मंच की पहल

bhilwara-newsभीलवाड़ा में रविवार को आयोजित होने वाली राजसमन्द जिले की सेना भर्ती के अभ्यर्थियों को मगरा विकास मंच राजस्थान के अध्यक्ष जसवन्त सिंह मण्डावर, महासचिव लक्ष्मण सिंह खोखावत, कैप्टन नारायण सिंह, मूलराज सिंह के नेतृत्व में भीलवाड़ा में अभ्यर्थियों को भर्ती के दौरान रखने वाली सावधानियों के बारे में बताया और सेना भर्ती हेतु शुभकामनाये दी। अध्यक्ष जसवन्त सिंह मण्डावर ने सेना भर्ती में मगरे का दबदबा बनाये रखने के साथ मगरा क्षेत्र के गौरव को बनाये रखने का आह्वान किया। मगरा विकास मंच की ओर से ठहरने, खाने की व्यवस्था भी की गई। इस अवसर पर मण्डावर सरपंच प्यारी रावत, मीडिया प्रभारी दिनेश सिंह, जिला प्रभारी गिरधारी सिंह, नरेंद्र सिंह,हवलदार गणेश सिंह मुकेश सिंह, हरीश प्रजापत, सूबेदार मोहन सिंह आदि व्यवस्था में जुटे हुए है।

error: Content is protected !!