बाड़मेर।
निर्माण मजदूर युनियन (एटक) का पांचवा त्रीवार्शिक सम्मेलन कामरेड मघाराम प्रजापत एवम् कामरेड बालाराम की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।
सम्मेलन मंे निर्माण मजदुरो की समस्याओ एवम् भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम अन्तर्गत निर्माण श्रमिको की कल्याणकारी योजनाओं को लागु करने में पेष आ रही कठिनाईयो व श्रम विभाग द्वारा समय पर बजट पास कर जिला श्रम कार्यालय को राषि आवंटन नहीं करने, अन्य अनियमिताओ विभाग में व्याप्त भ्रश्टाचार के बारे मे विचार विमर्ष कर योजनाओं को कारगर ढंग से लागू करने व उन को और मजदूर पक्षीय बनाने के लिए एक मांग पत्र स्वीकार किया गया। मांग पत्र मे षुभषक्ति की पत्रावलियां जो राज पत्रित अधिकारियो द्वारा सत्यापित है उनका बगेर किसी देरी के तुरंत निस्तारण किया जाये। बाकी पत्रावलियो का ऑनलाईन होने को तीन महिनो के अन्दर निस्तारण किया जाये, आयु सीमा 16 वर्श का षैक्षणिक योग्यता पांचवीं क्लाष पास की जाये। राषि का भुगतान हिताधिकारी को किया जाये। प्रसुति सहायता आंगनबाड़ी केन्द्र या सामान्य प्रसव होने पर भी किया जाये। छात्रवृति के आवेदनों के ऑनलाईन होने के तीन महिनों के अन्दर-अन्दर हिताधिकारी के बैक खाते मे जमा की जाये। दुर्घटना सहायता मृग रिपोर्ट को एफ.आई.आर मानकर भुगतान किया जाये। ई-मित्रो द्वारा ऑनलाईन किये जा रहे फार्मो की पूरी जांच व भौतिक सत्यापन किया जाये, टुलकिट की राषि बढाकर रूपये 10000/- किये जाये। श्रम कार्यालय बालोतरा मे कार्यरत चार निरीक्षको मे से दो मुख्यालय बाड़मेर नगर किया जाये। आदि मांगे षामिल है। यह मांग पत्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल जयपुर को प्रस्तुत कर स्वीकार करने के लिए कार्यवाही की जाये नहीं मानने की स्थिति मे आन्दोलन व संघर्श का रास्ता अपनाया जायेगा।
श्रम विभाग बालोतरा मे सहायक श्रम आयुक्त के पद पर दो अधिकारी कार्यरत है। दो के बजाय श्रम विभाग के नियमित अधिकारी को ही श्रम विभाग व भवन एवम् अन्य संनिर्माण कर्मकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रभारी बनाया जाये।
इस अवसर पर अगले तीन वर्शो के लिए पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यो का चुनाव किया गया। जिसमे कामरेड छगनदान देथा अध्यक्ष, मघाराम प्रजापत व मूलाराम उपाध्यक्ष, कामरेड हनुमान प्रजापत महासचिव, कामरेड ओगड़ाराम आटी अतिरिक्त महासचिव व सर्व श्री नेनसिंह राजपुरोहित, अमराराम , सांगाराम, राणाराम, कुश्टाराम , किषनाराम, पूजाराम, जगदीषसिंह राजपुरोहित व मोहनलाल मेघवाल को कार्यकारिणी सदस्य चुने गयें।
अपने समापन भाशण मे भारतीय कम्पयुनिश्ट पार्टी की राजस्थान राज्य व परिशद के सचिव कामरेड डी.के. छगांणी ने नये पदाधिकारियो व कार्यकारिणी के सदस्यो को बधाई देते हुए आषा व्यक्त की कि वे मजदूरो के आषाओ एवम् आक्षाओ पर खरे उतरेगे तथा एटक की महान परम्पराओं व उसके मजदुर हितों व अधिकारों के लिए संर्घशषील इतिहास अनुसार अपनी पूरी षक्ति के साथ सदैव तत्पर रहेगे।