सवा करोड़ रूपए की लागत से सड़क व नाली निर्माण कार्य होंगे

a bhadel 5अजमेर 9 दिसंबर ॥ महिला बाल विकास मंत्री भदेल ने अजयपाल नगर के क्षेत्रवासियों को सड़क व नाली निर्माण के लिए बड़ी सौगात दी हैं , जल्द ही क्षेत्र में सवा करोड़ की लागत से सड़क व नाली निर्माण के कार्य किए जाएंगे।

धोला भाटा स्थित अजयपाल नगर व इन्दिरा कॉलोनी के क्षेत्र में 32.74 लाख की लागत से नई पाइप लाइन जोड़ने व बिछाने के कार्य का शिलान्यास के मौके पर मंत्री महोदया ने घोषणा की ।

मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा की पेयजल की पूर्ती होने के बाद जल्द ही इस क्षेत्र में लगभग सवा करोड़ की लागत से सड़क व नालियो का निर्माण करवाया जाएगा। जिसके बाद पानी , सड़क , नाली की द्रष्टि से यह क्षेत्र एक आदर्श क्षेत्र बन जाएगा । इस क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मुझे लगभग तीन महीने पहले इस समस्या से अवगत कराया जिसके निवारण हेतु इस क्षेत्र में 32.74 लाख की लागत से पानी की पाइप लाइन डल रही हैं । यह पाइप लाइन 2 के॰मी तक के क्षेत्र को आवरण करेगी। इस पाइप लाइन से वार्ड 37 व वार्ड 38 के क्षेत्रवासी प्रभावित होंगे । भाजपा के कार्यकर्ता हमेशा जनता के बीच रेहता हैं व हमेशा जनसेवा में विश्वास रखता हैं ।

पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा की भाजपा एक ऐसा संघटन हैं जो जनता के बीच रह कर उसकी मांग को समझता हैं व उसका निवारण करता हैं ॥ भाजपा हमेशा विकास की ओर अग्रसित रहती हैं । हर वार्ड में करोडो के कार्य हो रहे हैं ॥
कार्यर्क्म में पार्षद बीना टाँक , हेमंत संखला, कुन्दन , बूथ अध्यक्ष भरत कुमार व रोहित सोगरा, रेवती प्रसाद , कृष्णा सोनी , अंकुर , ब्र्हमदेव , तेज सिंह , लेखराज , हेमंत , घनश्याम , ललित , लालचन्द , भवानी , हेमचन्द गौरा , समस्त भाजपा कार्यकर्ता व समस्त क्षेत्रवासी उपस्थित थे ।

वार्ड 44 जल्द सड़क नाली निर्माण में सम्पूर्ण हो जाएगा – भदेल

अजमेर 9 दिसंबर ॥ महिला बाल विकास मंत्री अनीता जी भदेल ने वार्ड 44 स्थित भरोसा अगरबत्ती फैक्ट्री से रेल्वे क्वार्टर तक के सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया ॥

महिला बाल विकास मंत्री भदेल ने बताया की इस क्षेत्र में हमने सबसे पहले पेयजल की समस्या का समाधान करा , जिससे प्रत्येक घर घर में पेयजल की पूर्ती हो रही हैं । उसके बाद इस क्षेत्र में सड़क व नालियो के निर्माण करवाए गए। जल्द ही वार्ड 44 सड़क व नाली निर्माण में सम्पूर्ण हो जाएगा ।
पार्षद संतोष मौर्य ने बताया की वार्ड 44 में 7 भाग हैं , सारे भागो में दिन प्रतिदिन काफी विकास कार्य हुए हैं । दयाल बीड़ी वाले क्षेत्र में पानी की कुछ समस्या रह गयी थी मंत्री महोदया ने उस समस्या के समाधान के लिए निर्देश दे दिये हैं व जल्द ही उस क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन डल जाएगी ॥

कार्यक्र्म में पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत , पूर्व पार्षद पवन बैरवा , पार्षद बीना टाँक , विशाल वर्मा , निटेश आत्रे , राजेश भाटी , बूथ अध्यक्ष कृष्ण गोपाल , रवि कच्छवा , सीमा गोस्वामी , राजेश चौहान , आनंद शर्मा ,नरेंद्र चौहान , आशा , मनीष चौहान , पवन सैनी , कमाल नरवाल , महावीर , प्रवीण , सोनू , जगदीश यादव , तान सिंह , भागचंद , समस्त भाजपा कार्यकर्ता व समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे ।

गरीबी को मिटाने का सशक्त माध्यम है हस्तकौशल – भदेल

महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल ने नगरा क्षेत्र में 26 दिवसीय सिलाई प्रशिक्षण लेने वाली 30 महिलाओ को प्रमाण पत्र व सिलाई किट बाटे । यह प्रशिक्षण महिला बाल विकास विभाग व एमडीएस यूनिवरसिटि के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित किया जाता हैं ।

भदेल ने महिलाओ से संवाद करते हुए कहा की गरीबी मिटाने का सशक्त माध्यम हैं हस्तकौशल , महिलाओ को सशक्त होने के लिए उन्हे हाथ के हुनुर की आवश्यकता हैं , इसलिए महिला बाल विकास विभाग की ओर से पूरे राजस्थान में महिलाओ को सशक्त करने के लिए विभन्न प्रकार की आयजनक गतिविधियो का प्रशिक्षण दिया जाता हैं।

सीमा गोस्वामी महिला मोर्चा अध्यक्ष ने कहा की प्रशिकशन शिविर को घर तक सीमित न रखे इसे रोजगार के लिए इस्तेमाल करे । तीस दिन के प्रशिक्षण एक बेसिक रूप हैं , आप सब इस कार्य को जारी रखे ताकि यह आप को आत्मनिर्भर बना सके । अपने हुनुर को मजबूत करने के लिए इंटरनेट का सहारा ले ।

कार्यक्र्म में सीमा गोस्वामी , पार्षद संतोष मौर्य , पार्षद सुरेन्द्र सिंह शेखावत , सुनीता चौहान (जिला आईटी संयोजक ) , लीना विसवा , सुनीता कंवर , आशा कंवर , कृष्ण सोनी , कृष्ण सुचेता , तरुणा , कल्पना शर्मा , कुसुम मिश्रा , नमिता व समस्त प्रशिक्षण लेने वाली महिलाए मौजूद रही ।

वार्ड 29 में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

महिला बाल विकास मंत्री अनीता भदेल व अजमेर प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा ने वार्ड 29 स्थित शक्ति नगर में 40 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व नालियो के निर्माण कार्य का उदघाटन करा ।

मंत्री भदेल ने जनता से संवाद करते हुए कहा की पहली सरकार ऐसी हैं जो आगे बड्कर लोगो से पूछ पूछ कर कार्य कर रही हैं । अजमेर प्राधिकरण के अध्यक्ष शिव शंकर हेड़ा जब इन क्षेत्रो में विस्तारक के रूप में आए थे तब इन क्षेत्रो के लोगो ने सड़क व नाली की समस्याओ के बारे में बताया था। जिसका समाधान अजमेर प्राधिकरण द्वारा 40 लाख का कोश देकर हुआ।

राज्यमंत्री शिव शंकर हेड़ा ने जनता से संवाद करते हुए कहा की सड़क व नाली के विकास तो एक सतत प्रक्रिया हैं , हम अजमेर क्षेत्र को एक मूलभूत आधार देने की ओर अग्रसर हैं । अजमेर का विकास जयपुर की तर्ज पर किया जा रहा हैं ।

कार्यक्र्म में मण्डल अध्यक्ष सोहन शर्मा , जयंती तिवारी , रवीन्द्र जादोन , सत्यनारायन शर्मा , उदय सिंह , अमर चंद दगड़ी , कमल , सोगरा ,सुनीता चौहान , सत्यनारायन दगदी , दुर्गा प्रसाद शर्मा , महेंद्र राव , संजय जुनी , मधु , राजेश पलाडीया , हरी शंकर मिश्रा , जगदीश कच्छवा , संजय जूनी व समस्त भाजपा कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे ॥

error: Content is protected !!