बीकानेर। डूंगर कॉलेज के प्रताप सभागार में बुधवार को रोजगार मेला आयोजित किया गया। उद्यमिता एवं रोजगार प्रकोष्ठ के तत्वावधान में आयोजित रोजगार मेले में भारतीय जीवन बीमा निगम, भारतीय स्टेट बैंक, आई सी आई सी आई प्रुडेन्शियल एवं एक्सिस बैंक आदि कम्पनियों ने सहभागिता निभाई। मेले का उद्घाटन प्राचार्य डॉ. बेला भनोत एवं सहायक निदेशक डॉ. दिग्विजय सिंह द्वारा किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. देवेश खण्डेलवाल ने बताया कि मेले में सोलह विद्यार्थियों का विभिन्न कम्पनियों द्वारा रोजगार हेतु चयन किया गया। साथ ही बैंकों द्वारा स्व रोजगार हेतु विभिन्न प्रकार के ऋण संबंधी जानकारी भी प्रदान की गयी।