(अटलजी के 93वें जन्म दिवस पर समस्त भारतियों दुवारा उनके शतायु होने एवं स्वस्थ रहने के कामना के साथ) Part 4
प्रधानमंत्री अटलजी की उल्लेखनीय सफलतायें

एक सौ साल से भी ज्यादा पुराने कावेरी जल विवाद को सुलझाया।
राष्ट्रीय राजमार्गों एवं हवाई अड्डों का विकास; नई टेलीकॉम नीति तथा कोकण रेलवे की शुरुआत करके बुनियादी संरचनात्मक ढाँचे को मजबूत करने वाले कदम उठाये।
अटलबिहारीजी राजनेता के साथ लेखक और कवि भी हैं ,उन्होंने अनेकों पुस्तके एवं काव्य सग्रह लिखें जिनमे प्रमुख हैं:—–मेरी इक्यावन कविताएँ, मृत्यु या हत्या, अमर बलिदान (लोक सभा में अटल जी के वक्तव्यों का संग्रह), कैदी कविराय की कुण्डलियाँ, संसद में तीन दशक, अमर आग है, सेक्युलर वाद, राजनीति की रपटीली राहें,बिन्दु बिन्दु विचार आदि। अटलबिहारीजी को अनेकों पुरष्कार प्राप्त हुए जिनमें प्रमुख हैं— फ्रेंड्स ऑफ बांग्लादेश लिबरेशन वार अवॉर्ड (2015), (बांग्लादेश सरकार द्वारा प्रदान ),2014 दिसम्बर में भारत रत्न से सम्मानित(2014),पद्म विभूषण (1992), लोकमान्य तिलक पुरस्कार (1993), श्रेष्ठ सासंद पुरस्कार(1994),भारत रत्न पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार (1994),भारत रत्न आदि | जनप्रिय अटलजी के 93वें जन्मदिन पर सभी भारतीय उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए परमपिता परमात्मा से उनके शतायु होने की दुआ करते हुए हार्दिक बधाई देते है |
प्रस्तुतिकरण ——–डा.जे.के.गर्ग
सन्दर्भ—-विभिन्न पुस्तके, मेरी डायरी के पन्ने आदि