गणतंत्र दिवस पर उपखण्ड स्तरीय मुख्य समारोह मिशन ग्राउण्ड पर

beawar-samacharब्यावर, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार 26 जनवरी को उपखण्ड ब्यावर में गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह मिशन ग्राउण्ड पर आयोजित होगा। मुख्य समारोह से पूर्व 26 जनवरी को प्रातः 8 बजे राजकीय, अर्द्धशासकीय एवं अन्य संस्थाओं के भवनों पर ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 8.15 बजे उपखण्ड अधिकारी कार्यालय व नगर परिषद पर ध्वजारोहण किया जाएगा।
गणतंत्र दिवस पर मुख्य समारोह मिशन ग्राउण्ड पर प्रातः 9 बजे से आयोजित होगा यहां मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी श्री पीयूष समारिया द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रातः 9.10 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड निरीक्षण, प्रातः 9.20 बजे मार्च पास्ट व सलामी एवं प्रातः 9.35 बजे मुख्य अतिथि का उद्बोधन होगा। इसके बाद प्रातः 9.50 बजे छात्रा व छात्राओं द्वारा सामूहिक वन्देमातरम् एवं व्यायाम प्रदर्शन किया जाएगा। प्रातः 10 बजे बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के द्वारा सामूहिक नृत्य, प्रातः 10.10 बजे कंचन देवी जैन स्कूल द्वारा सामूहिक नृत्य, प्रातः 10.20 बजे राजकीय बालिका छावनी विद्यालय द्वारा सामूहिक नृत्य, प्रातः 10.30 बजे पीआरजे ज्ञानजया विद्यालय द्वारा सामूहिक नृत्य व घुड़सवारी प्रदर्शन का कार्यक्रम होगा। प्रातः 10.40 बजे सिम्फनी ग्रुप द्वारा सामूहिक नृत्यु किया जाएगा। प्रातः 10.50 बजे प्रशस्ति पत्रा का वितरण होगा। इसके बाद प्रातः 11 बजे नगर परिषद आयुक्त द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव दिया जाएगा। 11.10 बजे डीपीएस स्कूल द्वारा थी्र डी प्रोग्राम माई इंडिया की प्रस्तुति, प्रातः 11.20 बजे इम्मानुअल मिशन स्कूल द्वारा सामूहिक नृत्य। प्रातः 11.30 बजे एकल गायन कोरस की प्रस्तुति संजय सिंह गहलोत कला मण्डल ब्यावर द्वारा किया जाएगा। 11.40 बजे विभिन्न विभागों व संस्थाओं की झांकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। 11.50 बजे राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन होगा। –00–
पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक समारोह
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 25 जनवरी 2018 को सायं 6 बजे राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम पहल सेवा सोसायटी के द्वारा किया जाएगा। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं आमजन मौजूद रहेंगे। –00–
राष्ट्रीय स्मारकों एवं महापुरूषों की मूतियों की होगी सजावट
ब्यावर, 23 जनवरी। गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 एवं 26 जनवरी को नगर परिषद ब्यावर द्वारा नगर में स्थापित सभी राष्ट्रीय स्मारकों , महापुरूषों की मूर्तियों आदि पर आकर्षक सजावट एवं विद्युत व्यवस्था नगर परिषद द्वारा की जाएगी।–00–

error: Content is protected !!