विकास के लिए धन की कोई कमी नही

केकड़ी,
निकटवर्ती ग्राम अजगरा में आज 60 लाख की लागत से निर्मित गौरव पथ,सार्वजनिक निर्माण विभाग से 35 लाख का नरेगा के तहत सीसी रोड,34 लाख 69 हजार की लागत से विधालय में कक्षा- कक्षो का निर्माण कार्य तथा 5 लाख की लागत से विधालय की चारदीवारी निर्माण कार्य, माँ सरस्वती की प्रतिमा स्थापना का लोकार्पण कार्यक्रम व सरवाड़ में क्रिकेट ट्राफी का शुभारम्भ समारोह पूर्वक किये गए।
इस अवसर पर आयोजित किये गए समारोह में संसदीय सचिव शत्रुघ्न गौतम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में राज्य में विकास के नए आयाम स्थापित हुए है विकास के लिए धन की कोई कमी नही है,राज्य की प्रत्येक ग्राम पंचायत में गौरव पथ निर्मित हुए व हर पंचायत पर सीनियर स्कूल खोले गए,साथ ही विद्यालय में कमरों का निर्माण हो या खेल मैदान सभी जगह विकास कार्य हमने करवाये व इस प्रक्रिया को हम अनवरत जारी रखेंगे केंद्र व राज्य सरकार ने कई जनकल्याणकारी योजनाएं प्रारम्भ की है जिनका सभी ग्रामवासी लाभ उठाएं।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में सरवाड़ प्रधान किशनलाल बैरवा, जिला महामंत्री राधेश्याम पोरवाल, बजरंग मंडल अध्यक्ष हगामीलाल चौधरी,वीरसावरकर मंडल अध्यक्ष् होनहारसिंह राठौड़,जिलापरिषद् सदस्य शंकर लाल धाकड़,स्थानीय सरपंच प्रतिनिधि रामसिंह उपस्थित थे। प्रारम्भ में संस्था प्रधान सहित शाला स्टाफ ने अतिथियों का स्वागत किया। में विद्यालय स्टाफ के सदस्य व गणमान्य ग्रामवासी व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।इस अवसर पर संसदीय सचिव गौतम ने समारोह में माता जी मंदिर भवन के लिये 5लाख व् स्कूल की बॉउंड्रीवाल के लिये 20 लाख की घोषणा की ।

error: Content is protected !!