जोधपुर के फ़ैसल ने 2 गोल्ड सहित तीन पदको पर निशाना साधा

जोधपुर।गुलाबी नगरी में संपन्न हुई चौथी एकलव्य शूटिंग चैंपियनशिप 2018 में जोधपुर के उदयमान शूटर फैसल सय्यद ने शूटिंग का एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और इस प्रतियोगिता में 2 स्वर्ण पदकों सहित 3 पदको पर निशाना साधा ।ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी और विश्वविख्यात शूटर अभिनव बिंद्रा द्वारा स्पॉन्सर्ड इस प्रतियोगिता में देश के कई हिस्सों के शूटर्स ने शिरकत की। राष्ट्रीय स्तर की इस आमंत्रण और ओपन प्रतियोगिता में जोधपुर के शार्प शूटर फैसल सय्यद ने जूनियर वर्ग का खिताब जीता , इसी तरह टीम स्पर्धा में भी उन्होंने गोल्ड मेडल जीता । साथ ही सीनियर वर्ग में कुछ अंकों के अंतर से उन्हें रजत पदक पर संतोष करना पड़ा। इस तरह फैसल ने इस प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित तीन पदक जीते उल्लेखनीय है कि पिछले करीब 3 वर्षों से सूर्य नगरी के उभरते शूटर फैसल देश विदेश में शूटिंग का बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और इस दौरान करीब 3 दर्जन पदक प्राप्त करने में सफल रहे हैं।
जयपुर में 25 से 27 मई तक आयोजित इस प्रतियोगिता के समापन समारोह और पुरस्कार वितरण समारोह में कॉमनवेल्थ खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शूटर श्री महावीर सिंह शेखावत ने फैसल सैयद को पदक पहनाकर पुरस्कृत किया।

S.H. Parvez
Handphone
+91 92256 00000

error: Content is protected !!