आज सर्व समाज एकता संघ द्वारा एक बैठक रावण की बगीची केसरगंज मे आयोजित की गई जिसका मुख्य विषय था कांग्रेस द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को भारत बंद।
बैठक को सम्बोधित करते हुए राजस्थान ब्राहमण महासभा के अध्यक्ष पंडित सुदामा शर्मा ने कहा कि हम इस कांग्रेस बंद का विरोध करते है अपनी राजनीति को चमकाने के लिए कांग्रेस यह भारत बंद कर रही है। कांग्रेस जब कहा थी 6 सितम्बर को जब स्वर्ण समाज व ओबीसी समाज ने एस.सी./एस.टी एक्ट के विरोध में बंद किया था वो तो हमारे हक की लड़ाई थी। इसी क्रम में 2 अप्रैल को हुए भारत बंद में अधिकतर कांग्रेसी नेता शामिल थे जिसका सबूत सभी प्रमुख समाचार पत्रों में मिल जायेगा। सासंद रघु शर्मा जी को क्या सिर्फ दलित समाज के वोट मिले जो उनके पक्ष में तो बोले पर सर्व समाज के पक्ष में कुछ नहीं बोले। आने वाले चुनाव में हम उन सभी सामान्य वर्ग के सांसद व विधयको का विरोध करेगे जो इस काले कानून पर मुंह पर पट्ी लगा कर बैठे है। इन राजनीतिक पार्टियों को एहसास होना चाहिये की हम लोग अब चुप नहीं बैठेके। अपनी आने वाली पीढी और युवा साथियों के लिए हमें आर पार की लड़ाई लड़नी है इसलिए हम कांग्रेस द्वारा दिनांक 10 सितम्बर को बंद का विरोध करते है। बैठक का संचालन लोकेष भिंडा ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से अषोक शर्मा, राहुल भारद्वाज, दीपक शर्मा, आषीष शर्मा, कृपाल सिंह, हिम्मत सिंह, सरदार उपेन्द्र सिंह, समीर, सीताराम चौधरी, लोकेष मिश्र, नितिन, सुरेष आदि लोग उपस्थित थे।
पंडित सुदामा शर्मा
राजस्थान ब्राहमण महासभा
मो. 9828279376