भारत रत्न डॉ.एम.विश्वश्वरैया जी की 157वी जयन्ती मनाई गई

बीकानेर।राजस्थान पेंशनर इन्जीनियर्स सोसायटी बीकानेर द्वारा भारत रत्न डॉ.एम.विश्वश्वरैया जी की 157वी जयन्ती रेलवे प्रेक्षागृह डी.आर.एम. ऑफिस के पास बीकानेर मे मनाई गई।जिसमे मुख्य अतिथी के रुप मे इन्जी. सुरेश कुमार कपुरिया मुख्य अभियंता सिंचाई विभाग व इन्जी. अनिल कुमार दुबे डी.आर.एम. उत्तर पश्चिम रेलवे बीकानेर संयुक्त रुप से उपस्थित थे। इन्जी.सुरेश कुमार कपुरिया ने अपने उद्बोधन मे नहर अभियन्ताओं के बलिदान को बताते हुए कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में इन्जीनियरों ने नहर निर्माण कर रेगिस्तान को नख्लिस्तान मे बदल दिया है।आज भी दिल्ली मे पानी की कमी महसुस की जाती है, जबकि बीकानेर मे पानी की कोई समस्या नहीं है।डी.आर.एम.इन्जी. अनिल कुमार दुबे ने अपने उद्बोधन मे कहा कि आजादी के बाद देश के नवनिर्माण मे इन्जीनियरों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।उन्होनें डॉ. एम. विश्वश्वरैया की प्रेरणा से हम सभी अभियन्ताओं को उनके मार्गदर्शन पर चलने का आह्वान किया।उन्होनें सभी सेवानिवर्त अभियंताओ को अपनी प्रतिभा व तकनीकी ज्ञान एवम् अपने अनुभवों से देश के नवनिर्माण मे योगदान देने की बात की।उन्होने अभियन्ताओं को भारत निर्माण की आधुनिक धूरी बताया। इस अवसर पर सोसायटी के महासचिव इन्जी.सैयद कासम अली ने अपने उद्बोधन मे सर एम. विश्वश्वरैया जी को भारतीय अभियान्त्रिकी का महान मसीहा बताते हुए कहा कि यदि आप कुछ करना चाहते हैं तो कुछ ऐसा करें जिसे पैसों से खरीदा या नापा नहीं जा सकता।आपने उन्हे सच्चा देशभक्त बताते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।आपने विश्वश्वरैया जी के आदर्शों एवम् उनके जीवन के प्रेरणादायक प्रसंगो पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इन्जी. जय भगवान गोयल ने अपने उद्बोधन में विश्वश्वरैया जी को देश का महान अभियंता बताया तथा उन्होनें सोसायटी के उद्देश्यों एवं उपलब्धियों की भी जानकारी दी।
इस अवसर पर इन्जी.विरधी चन्द, इन्जी.डी.एस. नोत्रा, इन्जी.वी.एस.राजवंशी व इन्जी.चौथमल चौधरी (सभी मुख्य अभियंता)ने अपने-अपने विचार रखे।सोसायटी के अध्यक्ष इन्जी.वी.एस.शर्मा ने सभी पधारे हुए अभियन्ताओं का हार्दिक अभिनन्दन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।इन्जी.लक्ष्मीकांत पाडिंया ने आमद व खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में अपने जीवन के 80वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 4सदस्यों एवं 75वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 15सदस्यों को मुख्य अतिथियों द्वारा माल्यार्पण, शॉल, अभिनन्दन पत्र एवं श्री फल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों को सोसायटी के अध्यक्ष इन्जी.वी.एस.शर्मा व महासचिव इन्जी.सैयद कासम अली द्वारा स्मृति चिन्ह, शॉल व श्री फल देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन इन्जी.सैयद कासम अली ने किया।

error: Content is protected !!