एमजीएसयू में स्त्री विमर्श परिचर्चा व राज्य स्तरीय राजस्थानी काव्य पाठ प्रतियोगिता
एमजीएसयू में इसी सत्र से आरंभ राजस्थानी विभाग विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर वीमेन्स स्टडीज़ के साथ संयुक्त तत्वावधान में इसी माह की 27 तारीख को स्त्री विमर्श परिचर्चा व राज्य स्तरीय राजस्थानी काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। सेंटर की डायरेक्टर व राजस्थानी विभाग की प्रभारी डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि
कुलपति प्रो. भगीरथ सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह में डूंगर महाविद्यालय के राजस्थानी विभाग की विभागाध्यक्ष डाॅ. प्रकाश अमरावत मुख्य वक्ता होंगी। राजस्थानी काव्य पाठ प्रतियोगिता में राज्य भर से विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें भाग ले रहीं हैं। प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार के अलावा दो सांत्वना पुरस्कार और समस्त प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र दिए जाऐंगे।
डाॅ. मेघना शर्मा
डायरेक्टर ( सेंटर फॉर वीमेन्स स्टडीज़ )
प्रभारी ( राजस्थानी विभाग )
महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय
बीकानेर ( राजस्थान )
मोबाइल : 9001390792