मामोनी करारा सहरिया बस्ती में पानी का संकट

फ़िरोज़ खान
बारां 15 दिसंबर । शाहाबाद ब्लॉक के गांव मामोनी की करारा सहरिया बस्ती में करीब एक सप्ताह से पीने के पानी का संकट पैदा हो गया है । बस्ती के लोगो ने बताया कि पानी की टंकी बनी हुई है । मगर इन दिनों इसको नही भरा जा रहा है । इस कारण बस्ती में निवासरत 300 सहरिया परिवारों को इधर उधर खेतो में जाकर पीने का पानी लाना पड़ रहा है । उन्होंने बताया कि 8 दिसंबर से ही इस टंकी को नही भरा जा रहा है,जबकि बिजली भी बराबर आ रही है । उसके बाद भी बस्ती के लोगो को पीने का पानी इस टंकी से नही मिल रहा है । इस कारण कई परिवारों को खेतों में लगी ट्यूबवेलों से पानी लाकर पीना पड़ रहा है । वही अहीर मोहल्ले में लगी सरकारी ट्यूबवेल की मोटर करीब एक माह खराब पड़ी हुई है । बस्ती के लोगो ने बताया कि इसको चेक भी करवाया गया मगर यह मोटर जल गई है । इस कारण बस्ती के लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । युवा मंच के सदस्यों ने बताया कि ग्राम पंचायत को भी अवगत करा दिया है । यही नही उन्होंने ठेकेदार को भी अवगत करा दिया गया उसके बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है । इस सम्बंध में जलदाय विभाग के सहायक अभियंता आदित्य सक्सेना ने बताया कि इस मामले की जानकारी कर पानी की टंकी को नियमित रूप से भरवाकर पानी पिलाया जावेगा और खराब पड़ी मोटरों को ठीक करवाया जावेगा।

error: Content is protected !!