भाजपा कलेक्टर कार्यलय के बाहर प्रदर्शन करेगी

कल दिनांक 28 जनवरी 2019,सोमवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों व बेरोजगारों व के साथ की गई वादा खिलाफी के के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अजमेर द्वारा जिलाधीश कार्यलय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा व ज्ञापन देकर किसानों व बेरोजगारों को दिए गए वादो को पूरा करने की मांग की जाएगी
अजमेर लोकसभा मीडिया प्रभारी अनीश मोयल ने बताया कि इसके लिए अजमेर शहर व देहात के सभी कार्यकर्ता प्रातः10:30 बजे डाक बंगले, जिला परिषद के पास एकत्र होंगे वहां से सभी कार्यकर्ता किसान व बेरोजगार पैदल रैली के रूप में जिलाधीश कार्यालय पहुंचेंगे इसमे भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी,मोर्चों के पदाधिकारी,शक्ति केंद्र प्रभारी,बूथ अध्यक्ष व कार्यकारिणी मोर्चों के पदाधिकारी और कार्यकारिणी
युवा मोर्चा,महिला मोर्चा
एससी मोर्चा,ओ बी सी मोर्चा,अल्पसंख्यक मोर्चा,आईटी विभाग
पार्षद एवं समस्त कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में शामिल होंगे

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष अरविंद यादव ने कहा कि कांग्रेस ने किसानों व बेरोजगारों के साथ धोखा किया है कांग्रेस ने जन घोषणा पत्र में कहा था कि 10 दिन के अंदर राज्य के किसानों का कर्जा माफ हो जाएगा किंतु अभी तक किसी भी किसान का कर्जा माफ नहीं हुआ है जबकि 10 दिन से कई दिन आगे गुजर गए हैं राजस्थान में राजस्थान में पहली बार 1990 में माननीय भैरों सिंह जी शेखावत ने किसानों का कर्जा माफ किया था उसके बाद 2018 में वसुंधरा राजे जी ने 29 लाख का ₹50000 तक की राशि का कर्जा माफ किया इस निर्णय से किसानों का ₹8000 का कर्जा माफ हुआ है
देहात जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद सारस्वत ने कहा कि कांग्रेस ने अपने जन घोषणा पत्र में शैक्षिक बेरोजगारों के लिए ₹3500 प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी किंतु अब सरकार अब इससे भी मुकरने का प्रयास कर रही है
अब प्रदेश की जनता कांग्रेस के इस झूठ को समझ चुकी है
अनीश मोयल
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा अजमेर

error: Content is protected !!