अजमेर : 01 अप्रैल, भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी भगीरथ चौधरी के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घघाटन 03 अप्रैल को होगा।
भाजपा अजमेर देहात के जिलाध्यक्ष प्रो. बी.पी. सारस्वत ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि
दिनांक :03 अप्रैल,2019 को अजमेर लोकसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी का मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्धघाटन होगा जिसमे अजमेर लोकसभा क्षेत्र से जुड़े भाजपा के सभी जिलापदधिकारी, मंडल अध्यक्ष, सभी मोर्चो के जिलाध्यक्ष, अजमेर जिले के प्रदेश प्रदेशपदाधिकारी, विधायकगण, पूर्व विधायक, विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी, चुनाव संचालन समिति के सदस्य, जिला प्रमुख, महापौर, पूर्व जिला प्रमुख, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रधान, नगरपालिका चेयरमैन, सहकारी बैंकों के चेयरमैन, पार्षद, जिलापरिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित समस्त भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।
प्रो. सारस्वत ने बताया कि मुख्य चुनाव कार्यालय स्थान सोमङ्गयम (राज होटल) , ज्योतिबाफुले सर्किल के पास बनाया गया हैं जिसका उद्धघाटन सुबह 8.30 बजे शुभ मुहूर्त के समय पूजा अर्चना कर किया जायगा।