
इंग्लैंड:— इंग्लैंड में भी साल 1605 से एक ऐसा त्योहार मनाया जाता है जो दिवाली से काफी मेल खाता है। ये ब्रिटेन के लोगों के लिए उतना ही महत्वपूर्ण है जितना भारतीयों के लिए दिवाली। इस दिन आधी रात होते ही ऑटरी सेंट मैरी शहर रोशनी से जगमगा उठता है। ब्रिटेन में ये फायर फेस्टिवल हर साल 5 नवंबर को मनाया जाता है। इस दौरान लोग 17 फ्लैमिंग बैरल लेकर रोड पर मार्च करते हैं। यहां भी लोग दिवाली की ही तरह पटाखे जलाते हैं और बोनफायर कर खुशियां मनाते हैं।
फ्लोरिडा:—फ्लोरिडा के अल्टूना शहर में भी दिवाली की ही तरह मनाया जाने वाला ‘सैमहेन’ फेस्टिवल काफी मशहूर है। इसे हर साल 31 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच मनाया जाता है। मान्यता है कि ये त्योहार भूतों के सम्मान में मनाया जाता है। इसके दौरान यहां कई तरह के करतब भी दिखाए जाते हैं जिसे देखने पूरी दुनिया से लोग पहुंचते हैं।
संकलनकर्ता—–डा.जे.के.गर्ग
साभार—दैनिक हिन्दुस्तान एवं अन्य, विभिन्न पत्र पत्रिकाएँ