अजमेर ! वैश्विक आपदा कोरोना वायरस लॉक डाउन में अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव शिव कुमार बंसल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने दिहाड़ी मजदूर, निर्धन, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को 100 फूड पैकेट वितरित किए ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने पंचशील मे सेंट स्टीफन स्कूल के पीछे, पीर रोड, नाथ मोहल्ला शीशा खान डिग्गी तालाब कच्ची बस्ती में जरूरत मंद लोगो को फूड पैकेट वितरित किए।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद शैलेंद्र अग्रवाल शैलेश गुप्ता राजकुमार गर्ग श्रीनाथ अग्रवाल रतन नाथ लक्ष्मी धोलखडिया, नजरूद्दीन कुरैशी छात्र नेता फाल्गुनी धोलखडिया आदि ने जरूरतमंदों को सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए फूड पैकेट वितरित किए ।
350 जरूरतमंद को फूड पैकेट एवं 100 जरूरतमंद को सुखी खाद्य सामग्री का वितरण
अजमेर! इंडियन ग्रुप अजमेर के तत्वाधान में आज पूर्व पार्षद आशा तुनवाल के नेतृत्व में 100 जरूरतमंद परिवारों को खाद्य सामग्री एवं 350 जरूरतमंद व्यक्तियों को फूड पैकेट का वितरण किया। ।
नगर निगम अजमेर वार्ड संख्या 49 मीठा कुआं भोपो का बाडा लोहाखान,पीडब्ल्यूडी ग्राउंड के पास के क्षेत्र मे जरूरतमंद परिवार को सुखी खाद्य सामग्री दी गई।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 46 में भोपो का बाड़ा लाल लामड़ी घूघरा घाटी शमशान रोड पानी की टंकी के पीछे जी सी 1,एकता नगर कालू की ढाणी में जरूरत मंद परिवारो को खाद्य सामग्री दी।
खाद्य सामग्री में आशीर्वाद आटा लालमिर्चीपाउडर हल्दीपाउडर धनिया पाउडर बिस्किट आलु प्याज चायपत्ती शक्कर आदि सुखी खाद्य सामग्री दी गई।
इंडियन ग्रुप अजमेर के नरेंद्र तुनवाल ने बताया कि राज सामग्री वितरण में कन्हैयालाल तुनवाल,कान सिंह भाटी, उमेश टाक,तुषार यादव, कुशाल मेघवंशी,मोहित चौहान संजीव खींची मनीष चौहान गिरवर सिंह राजावत कन्हैयालाल टाक जग्गा गहलोत पाचू सोलंकी मनोज बुगालिया आदि ने सोशल डिस्टेंस मेंटेन करते हुए टीम बनाकर सुखी खाद्य सामग्री एवं फूड पैकेट का जरूरतमंदों को वितरण किया।
नरेंद्र तुनवाल
7665335333