मुद्दा-ये जज्बात की बात कहां छेड दी..

*कोरोना वायरस के चलते समूचे विश्व में त्राहि त्राहि मची हुई है।हमारा देश भी इससे अछूता नहीं है।जिन्दगी के चार दिन जुटा लेने की फिराक में लगे हैं सभी देशवासी।किसी के लिए कब कौनसी सांस आखरी साबित हो जाय…यह कोई नहीं जान पा रहा है।युध्द स्तर पर डटे हैं सभी चंद सांसे जिन्दगी के लिए जुटा लेने को।ऐसे मंजर में भी जब कोई कांग्रेस अथवा भाजपा के बीच राजनीतिक दांव पेच की सूरत व सीरत मुख्तियार करे तो मानवता का शर्मसार हो जाना लाजमी है।यह तो लाशों पर रोटी सेकने से भी बद् तर बात हुई।मेरी कलम को कांग्रेस या भाजपा से कोई लेना देना नहीं ..बात मानव मूल्य एवं संवेदना की चल रही है।हर बात कह देने का समय देखा जाता है..खासतौर से अभी वर्चस्व अथवा श्रेय कमा लेने वाली बांते राजनेताओं के लिए ना केवल अशोभनीय है बल्कि राष्ट्रीयता की दुर्गति पर आंसू बहाने जैसी हैं।*
*वाक् या शुरु हुआ दूदू के कांग्रेसी विधायक बाबू लाल नागर और अजमेर के भाजपाई सांसद भागीरथ चौधरी के बीच वर्चस्व और श्रेय की छीना झपटी को लेकर…मुद्दा बना सडक निर्माण..दुख है ऐसे संकट के समय में ऐसे मुद्दे उठने का..जहां अभी देशवासियों के आगे अपनी जान के लाले पड रहे हैं..वहीं उक्त राजनीति के दिग्गज मानवता की चादर के पल्लू पकड कर अपनी अपनी ओर खींचने में लगे हैं।*
दूदू विधायक बाबू लाल नागर ने क्षेत्र में सडक निर्माण स्वीकृति सार्वजनिक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजकर पीएमजीएसवाई 2019 में जारी कराने की बात अपने प्रेस नोट के जरिये कही।वहीं अजमेर सांसद को यह बात नागवार गुजरी..उनका कहना रहा कि उक्त सभी सड़कों के प्रस्ताव सांसद चौधरी द्वारा माह दिसंबर 2019 में ही दूदू क्षेत्र के भाजपा प्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों तथा आमजन से प्राप्त प्रस्ताव के आधार पर प्रभारी एवं अधीक्षण अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग, व्रत जयपुर ग्रामीण को पत्र के माध्यम से दिनांक 22 दिसंबर 19 को प्रस्ताव तैयार कर भिजवाएं थे। जिसे जयपुर स्थित सार्वजनिक निर्माण विभाग के विभागीय उच्चाधिकारियों ने पीएमजीएसवाई तृतीय 2019-20 के उच्चाधिकारियों को भिजवाए दिए थे। वर्तमान में उक्त सभी सड़क निर्माण के प्रस्ताव की स्वीकृति जारी होने वाली है । इसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक श्री नागर अपनी उपलब्धि बताना चाह रहे हैं।यह ग़लत ओर क्षेत्र में ओछी राजनीति का द्योतक है।जबकि उनको यह ध्यान भी है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तृतीय की स्वीकृति संबंधित क्षेत्रीय सांसद की अनुशंसा पर ही जारी होती है।शीघ्र ही उक्त सड़कों के प्रस्तावों की स्वीकृति जारी करने के पश्चात टेंडर लगाकर सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड दूदू के द्वारा कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। उक्त प्रस्ताव में संलग्न पत्र अनुसार 8 ग्रामीण सड़कों जोकि दूदू ,फागी क्षेत्र से संबंधित है उनके लिए लगभग 41 करोड़ की राशि स्वीकृत होगी और जिससे क्षेत्र में उक्त सभी सड़कों का नवीनीकरण , मजबूतीकरण का कार्य किया जाएगा । इस प्रकार गत दिनों जयपुर ग्रामीण सांसद श्री राज्यवर्धन सिंह जी ने भी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अन्तर्गत सड़कों के निर्माण की जानकारी प्रकाशित करवाई थी।
*बहरहाल दोनों नेता अपनी अपनी बात कहने में लगे हैंऔर हम यह दोहराने में लगे हैं कि अभी इन सब बांतों के लिए माकूल समय नहीं है।अभी तो हम सभी को मिलकर यह सोचना है कि देश पर आये कोरोना संकट से हम कैसे ❓निजात पा सकते है…देश बचा..हम बचे तो वर्चस्व और श्रैय तो हम बहुतेरा बटोर लेगें..वरना यह सब हमारे किस काम का..!!!*
*संपादक..* ‘कुछ अलग’
*मो.9352489097*

error: Content is protected !!