जिला प्रशासन ने दरगाह कमेटी, दीवान व अंजुमन के साथ शुरू की तैयारियां
प्रभारी सचिव ने की तैयारियों की समीक्षा
अजमेर 29 अपे्रल। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह क्षेत्र में लॉकडाउन के कारण ठहरे हजारों जायरीन शीघ्र अपने-अपने घरों को लौट जाएंगे। जिला प्रशासन ने दरगाह कमेटी, दीवान, अंजुमन सैयद शेख जादगान एवं अंजुमन यादगार सहित अन्य प्रतिनिधि संस्था एवं भामाशाहों के साथ इन्हें घर भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही सभी जायरीन को उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।
जिला के प्रभारी सचिव श्री भवानी सिंह देथा ने आज कलेक्ट्रेट में बैठक के दौरान जायरीन को घर तक भिजवाने की व्यवस्था की समीक्षा की। जिला कलक्टर श्री विश्वमोहन शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर राष्ट्रदीप ने प्रशासन व पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
बैठक में तय हुआ कि सभी जायरीन का नाम एवं पता इन्द्राज करने के साथ ही उनकी स्क्रीनिंग भी करवाई जाएगी। इन सभी जायरीन के गृह राज्यों का रूट मैप बनाकर इन्हें बसों से अपने-अपने घरों के लिए रवाना किया जाएगा। इस दौरान यह भी ध्यान रखा जाएगा कि एक ही रूट पर पडने वाले जिलों के जायरीन को एक साथ रवाना किया जाए। इसके साथ ही बसों में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पूरा ध्याना रखा जाएगा।
जायरीन की घर वापसी में जिला प्रशासन द्वारा दरगाह कमेटी, दरगाह दीवान, अंजुमन सैयद शेख जादगान एवं अंजुमन यादगार सहित भामाशाहों द्वारा सहयोग किया जाएगा। जिला प्रशासन के अधिकारी इन संस्थाओं के साथ समन्वय स्थापित कर काम करेंगे।
बैठक में अतिरक्त जिला कलक्टर श्री विशाल दवे, श्री अरविन्द सेंगवा, दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान, दरगाह नाजिम शकील अहमद, सहायक नाजिम मोहम्मद आदिल, दरगाह दीवान प्रतिनिधि सैयद नसीरूद्दीन चिश्ती, अंजुमन शेख जादगान के अध्यक्ष सैयद मोईन हुसैन सरकार, यादगार के सदर शेखजादा अब्दुल जरार चिश्ती एवं गुलाम फारूक नजमी आदि उपस्थित रहें।
राशन कार्ड के साथ लाना होगा आधार कार्ड
मई माह से प्रति राशन कार्ड मिलेगी एक किलो चना दाल
अजमेर 29 अपे्रल। विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले गेहूं के लिए उपभोक्ताओं को अब राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड भी लेकर जाना पड़ेगा। एक मई से यह नई व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके साथ ही प्रति राशन कार्ड एक किलो चना दाल भी दी जाएगी।
जिला रसद अधिकारी अंकित पचार ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार की योजनाओं यथा राष्ट्रीया खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनान्तर्गत खाद्यान्न गेहूं का आवंटन किया जा रहा है। समस्त चयनित लाभार्थियों को सुविधाजनक निःशुल्क वितरण हो इसके लिए लाभार्थी को उचित मूल्य दुकाने से गेहूं लेने के लिए राशन कार्ड के साथ अपना आधार कार्ड भी साथ लेकर जाना आवश्यक है। उचित मूल्य दुकानदार पोस मशीन में आधार कार्ड नम्बर दर्ज कर ओटीपी के माध्यम से गेहूं देना सुनिश्चित करेंगे। यह व्यवस्था एक मई से जिले में मई के लिए आवंटित राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के वितरण से प्रारम्भ होगी। इसके साथ ही प्रति राशन कार्ड एक किलो चना दाल भी दी जाएगी। लाभार्थी गेहूं लेने के बाद अपना आधार कार्ड कर लेकर जाएंगे। उचित मूल्य दुकान पर नहीं छोडेंगे।
यह रहेगी प्रक्रिया
डीलर लाभार्थी के परिवार के मुखिया या किसी भी सदस्य का आधार कार्ड का नम्बर पोस मशीन में डालेंगे। लाभार्थी के भामाशाह-जनाधार एवं आधार डेटाबेस में उपलब्ध मोबाईल नम्बर पर एसएमएस के माध्यम से ओटीपी जाएगा। ओटीपी उपलब्ध करवाने पर मशीन में सत्यापन होगा और डीलर राशन सामग्री देगा। हालांकि इसमें भी मोबाईल नम्बर पर ओटी नहीं आने तथा मोबाईल उपलब्ध नहीं होने पर भी लाभार्थी को राशन वितरण की छूट दी गई है।
विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित
ब्यावर 29 अपे्रल। सेंदड़ा रोड 11 के.वी. फीडर के आवश्यक रख रखाव एवं मरम्मत कार्य के कारण गुरूवार 30 अप्रेल को जालिया रोड, सेन्दड़ा रोड, मूलचन्द नगर, मोती नगर, जाजोदिया नगर, पदामावती कॉलोनी, चारभुजा कोलोनी, सेठ सांवरिया, मयूर कॉलोनी, श्रीनाथ कोलोनी प्रथम, द्धितीय, तृतीय, गीता कोलोन प्रथम, द्धितीय, तृतीय, मुके6ा नगर, महावीर कोलोनी प्रथम, द्धितीय एवं तृतीय के क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी अजमेर विद्युत वितरण निगम के सहायक अभियंता ने दी।